Swara Bhasker ने सपा नेता फहाद अहमद संग गुपचुप रचाई शादी, शाहीन बाग आंदोलन के दौरान आए थे करीब

Swara Bhasker Marriage With Fahad Ahmad: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने शादी करके सबको चौंका दिया है। स्वरा ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है। वीडियो में स्वरा भास्कर और फद अहमद की लव स्टोरी को बखूबी दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज की दूर-दूर तक खोज करते हैं, जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है। फहद अहमद (Fahad Ahmad)।"

स्वरा भास्कर को बधाई दे रहे फैंस

स्वरा भास्कर की शादी की खबर से फैंस भी काफी खुश हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर लोग जबरदस्त तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बी-टाउन के इस नए जोड़े को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। स्वरा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आखिरकार, यह आपके फेवरेट सीरीज का इंतजार करने जैसा था। आप दोनों को बहुत-बहुत बधाइयां। भगवान आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें और आप दोनों हमेशा खुश रहें।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "शादी मुबारक, विरोध और राजनीति में पैदा हुई प्रेम कहानियां हमेशा खास होती हैं।"

 

स्वरा भास्कर का पोस्ट

शाहीन बाग प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी मुलाकात

बताते चलें कि स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने 6 जनवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रचाई थी। हालांकि शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद स्वरा ने इस बात की जानकारी फैंस को दी है। बता दें कि स्वरा और फहाद की मुलाकात शाहीन बाग प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। प्रोटेस्ट में हिस्सा लेते-लेते स्वरा और फहाद में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इस बात का जिक्र स्वरा ने वीडियो में किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/TNn7etA
https://ift.tt/4aXrSRb

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म