Janhvi Kapoor को है स्टारकिड होने का पछतावा? नेपोटिज्म प्रोडक्ट कहे जाने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Janhvi Kapoor On Trolling: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा वो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। स्टारकिड होने के बावजूद भी एक्ट्रेस ने इस मुकाम को पाने के लिए काफी मेहनत की है। लेकिन फिर भी जाह्नवी कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाता है। यूजर्स कभी उनके लुक पर तो कभी उनकी एक्टिंग पर कमेंट करते नजर आते हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर ने मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

नेपोटिज्म प्रोडक्ट कहे जाने पर जाह्नवी कपूर का छलका दर्द

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'ये सब सुनकर काफी दुखा होता है। क्योंकि आपके अपने काम के लिए बहुत कुछ करता पड़ता है। लेकिन लोग ये आसानी से कह देते हैं कि एक्टिंग नहीं आती तो क्यों करती हो नेपोटिज्म की प्रोडक्ट। वहीं अगर कोई ये कहता है कि आप फिल्म मिली में अच्छी थी। लेकिन आप दूसरी मूवीज में और भी अच्छा कर सकती थी। तो मैं उनकी इस बात को अच्छे तरीके से लेती हूं।'

 

जाह्नवी कपूर को है स्टारकिड होने का पछतावा

जाह्नवी कपूर ने आगे कहा, 'मुझे कई बार ऐसा भी लगता है कि स्टारकिड होने से मुझे नुकसान भी हुआ है। लोग एक तरह से मेरी फिल्मों को तय किए गए नजरिए से ही देखने आते हैं। वो आएंगे और बोलेंगे कि इसे तो सबकुछ बहुत आसानी से मिल गया है। मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है कि मैं श्रीदेवी की बेटी हूं। लेकिन मैंने कभी इस बात का घमंड नहीं किया है। मैं बस अपनी मां जैसा बनना चाहती हूं।' बताते चलें कि जाह्नवी बहुत जल्द राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में भी दिखाई देंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jMVEnJr
https://ift.tt/dBT13AG

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म