सलमान-शाहरुख को लीड रोल में लेकर फिल्म बनाने जा रहा है वाईआरएफ, आमने-सामने दिखाई देंगे पठान और टाइगर

Salman Khan And Shah Rukh Khan Lead Role Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में सलमान खान और शाहरुख खान फिल्म 'पठान' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान का छोटा सा लेकिन दमदार रोल था। इसके बाद अब दोनों फिल्म 'टाइगर 3' में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होने वाला है। इसी बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसे जानने के बाद सलमान और शाहरुख के फैंस खुश हो जाएंगे। वाईआरएफ इन दोनों को एक फिल्म में लीड रोल में लाने के तैयारी कर रहा है।

सलमान और शाहरुख खान फिर नजर आएंगे साथ

शाहरुख की फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो होने वाला है। लेकिन टाइगर 3 की रिलीज से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद शाहरुख और सलमान खान के फैंस गदगद हो जाएंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वाईआरएफ इन दोनों स्टार्स को एक फिल्म में साथ लेकर आने वाला है। इस बार दोनों फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की बेसिक कहानी फाइनल हो गई है। इस फिल्म में दोनों एक दूसरे के खिलाफ खड़े हुए नजर आएंगे। यानी ये फिल्म पठान बनाम टाइगर होने जा रही है। ये ठीक वैसा ही होगा जैसा मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में देखने को मिलता है।

फिल्म के नाम को लेकर नहीं हुआ खुलासा

शाहरुख खान और समलान खान की इस फिल्म के नाम को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न ही इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया गया है। इस फिल्म से पहले सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी फिल्म टाइगर 3 में दिखाई देगी जो 10 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान और सलमान खान की लीड रोल वाली इस फिल्म का आपको कितना इंतजार है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/bg6PZdI
https://ift.tt/4aXrSRb

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म