बुर्ज खलीफा पर छाया शहजादा का ट्रेलर, वीडियो देख खुशी से झूम उठे कार्तिक आर्यन के फैंस

Shehzada showcased on Burj Khalifa: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। यह मूवी 17 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसके बाद उनकी मूवी फ्रेडी ओटीटी पर रिलीज हुई जिसमें उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी। अब लोग कार्तिक आर्यन की शहजादा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा प्रमोशन जोरो शोरों से कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन अपनी मूवी को प्रमोट करने दुबई गए थे। इस बीच कार्तिक आर्यन को लेकर एक खबर सामने आई है जिसे जान उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी।

बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया शहजादा का ट्रेलर

कार्तिक आर्यन अपनी मूवी शहजादा का प्रमोशन पूरे भारत में कर रहे हैं। लेकिन अब विदेश में भी कार्तिक आर्यन अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस बीच दुबई के बुर्ज खलीफा से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए हैं। इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। सामने आए इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए कार्तिक की तारीफ कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उनकी तुलना शाहरुख खान से कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार कार्तिक आर्यन बनने वाले हैं। मालूम हो कि इससे पहले बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की मूवी पठान का ट्रेलर दिखाया गया था।

यहां देखें वीडियो:

शाहरुख खान की पठान को टक्कर देगी कार्तिक आर्यन की शहजादा

बताते चलें कि कार्तिक आर्यन इस मूवी में बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को 10 फरवरी से टाल कर 17 फरवरी कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पठान की वजह से ऐसा किया गया था। जानकारी के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा पहले दिन 8 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली है। शहजादा अभी तक 10 हजार टिकट बेच पाई है और इससे फिल्म ने 60 लाख की कमाई की है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कार्तक आर्यन की ये मूवी पठान को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे पाती है या नहीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/L9BbwAs
https://ift.tt/4aXrSRb

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म