जानें क्यों यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ीं Neha Singh Rathore, 'यूपी में का बा सीजन 2' गाने पर उठाए 7 सवाल

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। नेहा ने 'यूपी में का बा (UP Main Ka Ba)' गाना गाया था, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसा था। हाल ही में नेहा सिंह राठौर ने 'यूपी में का बा सीजन 2' गाना रिलीज किया है, जिसको लेकर सरकारी महकमे में हंगामा मच गया है। नेहा के इस गाने के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने लोक गायिका को नोटिस भेजकर 7 सवालों के जबाव मांगे हैं। पुलिस का कहना है कि नेहा ने अपने 'का बा सीजन- 2' गाने के जरिए समाज में तनाव और वैमन्स्य फैलाने की कोशिश की है। यूपी पुलिस ने अपने इस नोटिस के जरिए नेहा को तीन दिनों में इन 7 सवालों का जवाब देने के लिए कहा है। पुलिस का कहना है कि अगर उनके द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं हुए तो नेहा पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नेहा से पुलिस ने किए गए ये 7 सावल

1. इस वीडियो में क्या आप स्वयं हैं या नहीं?
2. यदि इस वीडियो में आप स्वयं हैं तो स्पष्ट करें कि क्या ये वीडियो आपके द्वारा यूट्यूब चैनल, 'नेहा सिंह राठौर' यूपी में का बा सीजन 2 शीर्षक से ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger पर अपनी स्वयं की ईमेल आईडी से अपलोड किया है अथवा नहीं?
3. क्या Neha Singh Rahtore यूट्यूब चैनल और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger आपके हैं या नहीं? यदि हैं तो क्या आपके द्वारा इनका उपयोग किया जाता है या नहीं?
4. क्या वीडियो में इस्तेमाल किए गए गीत के लीरिक्स आपके द्वारा स्वयं लिखे गए हैं या नहीं?
5. यदि उक्त गीत आपने स्वयं लिखा है तो क्या आप इसे प्रमाणित करती हैं या नहीं?
6. यदि उक्त गीत किसी अन्य के द्वारा लिखा गया है तो क्या आपने लेखक से उसकी पुष्टि को सत्यापित करवाया था या नहीं?
7. इस गीत से उत्पन्न भावार्थ का समाज पर पड़ने वाले प्रभाव से आप भिज्ञ हैं या नहीं?

नेहा सिंह राठौर का ट्वीट

नेहा ने कानपुर कांड पर बनाया था गीत

बता दें कि कानपुर में एक मां-बेटी की जलने से मौत हो गई थी, जिसको लेकर नेहा सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि यूपी में मां-बेटी को आग में झोंका जा रहा है और बुलडोजर से दीक्षित परिवार को रौंदा जा रहा है। नेहा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच रहा है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/zISuKEj
https://ift.tt/yvzJAn0

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म