Pathaan के मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का करारा झटका!! रिलीज से पहले ही लीक हुई शाहरुख की फिल्म?

Pathaan Movie leaked: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर हर रोज कुछ न कुछ नया अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि फैंस काफी समय से किंग खान की इस मूवी को देखने के लिए बेकरार है। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। शाहरुख खान की फिल्म पठान कल यानी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही पठान के मेकर्स को जोर का झटका लग गया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म पठान लीक हो गई है।

शाहरुख खान की फिल्म पठान हुई लीक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान को रिलीज से पहले ही लोकल वेबसाइट पर फ्री में दिखाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि किंग खान की फिल्म पठान बड़े पर्दे पर रिलीज हो। इसलिए वो इस तरह के काम को कर रहे है। Tamilrockers, फिल्मीजिला, एमपी4मूवीज,पागलवर्ल्ड, वेगामूवीज जैसे वेबसाइट ये दावा कर रहे है कि वो पठान को अपने प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में दिखा सकते है। बता दें कि इससे पहले कुछ लोगों ने ये दावा किया था पठान का ट्रेलर लीक हो गया है। शुरू से ही सभी की नजरें शाहरुख खान की पठान पर टिकी हुई है। जहां एक तरफ बायकॉट गैंग ट्विटर पर फिल्म का विरोध लगातार कर रहा है। वहीं कुछ वेबसाइट मूवी के लीक होने का दावा कर रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इन सभी मुश्किलों के बीच पठान बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।

देखें वीडियो:

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी शाहरुख खान की पठान

बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 3 लाख से ज्यादा के टिकट्स बेच डाले हैं। जो एक बड़ा आंकड़ा है। इस फिल्म के साथ करीब 4 साल बाद सुपरस्टार शाहरुक खान अपने फैंस के बीच पहुंचने वाले हैं। जिसकी वजह से ही फैंस में भारी क्रेज है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4Hgr1Cn
https://ift.tt/k5z3LVb

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म