Kartik Aaryan ने 'दोस्ताना 2' से बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी, Karan Johar संग हुई लड़ाई की बताई पूरी कहानी !!

Kartik Aaryan on Karan Johar fight: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Karitk Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) एक साथ मिलकर फिल्म दोस्ताना 2 की तैयारी कर रहे थे। जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी थी। फिल्म की शूटिंग के कुछ शिड्यूल पूरे भी हो गए थे। बाद में अचानक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान करते हुए फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन को अपनी इस फिल्म से बाहर कर दिया। साथ ही करण जौहर ने कार्तिक आर्यन पर अनप्रोफेशनल होने का भी आरोप मढ़ दिया था। यही नहीं, कुछ इंटरव्यूज में करण जौहर ने बिना कार्तिक आर्यन का नाम लिए ये भी कहा था कि 1.25 लाख रुपये कमाने वाले नए-नए स्टार्स 20 करोड़ रुपये मांगते हैं। जो उन्हें शॉक कर देता है। जबकि वो 5 करोड़ रुपये की ओपनिंग भी नहीं सुनिश्चित कर पाते।

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को किया था दोस्ताना 2 से बाहर

करण जौहर ने खुलकर सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की बुराई की थी। हालांकि खुद कार्तिक आर्यन ने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्हें फिल्ममेकर ने रातों-रात अपनी फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर क्यों किया। अब जब कार्तिक आर्यन टीवी के जाने-माने पत्रकार रजत शर्मा के चैट शो आप की अदालत में आए तो उन्होंने इन रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ी। कार्तिक आर्यन से जब रजत शर्मा ने पूछा कि करण जौहर ने उन्हें अपनी फिल्म से क्यों निकाला। इस पर कार्तिक आर्यन ने कहा, 'सर ऐसा कभी-कभी हो जाता है। मैनें इस बारे में अभी तक बात भी नहीं की है। मैं मानता हूं जो मेरी मम्मी ने भी सीखाया है जो हमारे संस्कार भी हैं। कि कभी बड़े छोटों के बीच कुछ तकरार हो जाती हैं तो छोटे बोलते नहीं है। तो मैं भी इसे ही फॉलो करता हूं। मैंने इस बारे में आज तक नहीं बोला है न मैं बात करना चाहूंगा इस बारे में।'

कार्तिक आर्यन ने अब जाकर बताई पूरी सच्चाई

रजत शर्मा ने कहा, 'जिसे 1.25 लाख मिलते थे। उसने मुझसे 20 करोड़ मांग लिए। नहीं दिए तो फिल्म छोड़ दी।' इस पर कार्तिक आर्यन ने हैरानी जताते हुए कहा, 'ऐसा बोला था उन्होंने' फिर हंसते हुए उन्होंने कहा, 'ये बोलने वाली न्यूज नहीं होती। चाइनीज व्हिस्पर होते हैं। कुछ-कुछ होकर बातें होती हैं जो कभी किसी के क्वोट्स नहीं होते। लोग क्वोट करके नहीं बोलते सूत्रों के हवाले से ये बातें होती हैं। मैं पैसों के लिए लालची नहीं हूं मैं स्क्रिप्ट के लिए बहुत लालची हूं।' इस पर उन्होंने पूछा तो क्या स्क्रिप्ट की वजह से कार्तिक ने ये फिल्म छोड़ी थी। इस पर कार्तिक कहते हैं, 'स्क्रिप्ट में वैसे भी उस वक्त बदलाव होने थे जो नहीं हो पा रहे थे। और कई सारी चीजें थीं। कोरोना भी आ गया था उस वक्त..' इस पर रजत शर्मा कहते हैं, 'चलिए हम आपकी परेशानी समझ सकते हैं। करण जौहर के बारे में आप ज्यादा नहीं बात कर सकते।'

बेहतर हैं कार्तिक आर्यन और करण जौहर के रिश्ते

बाद में रजत शर्मा ने याद दिलाया कि कार्तिक की शहजादा का ट्रेलर करण जौहर को भी पसंद आया और उन्होंने उन्हें बधाई भी दी थी। इस पर कार्तिक आर्यन ने कहा कि हां उन्हें ये अच्छा लगा था। इस पर उन्होंने भी उन्हें धन्यवाद किया था। कार्तिक ने बताया कि करण जौहर काफी वोकल हैं वो चीजों पर अपनी राय रखते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/mWFRGIZ
https://ift.tt/kTlNcMA

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म