Jacqueline Fernandez का जज के सामने छलका दर्द, कहा- सुकेश चंद्रशेखर ने बर्बाद कर दिया मेरा करियर!

Jacqueline Fernandez on Sukesh Chandrashekhar: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जब से जैकलीन फर्नांडिस का नाम कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर केस से जुड़ा है, तब से विवादों में फंसी हुई है। जैकलीन फर्नांडिस इस केस के चलते कई बार दिल्ली की कोर्ट में जा चुकी हैं। इसी बीच अब जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर केस को लेकर कई खुलासे किए है। उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर को ऐसी-ऐसी बातें बताई है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते है सुकेश चंद्रशेखर को लेकर जैकलीन फर्नांडिस ने क्या कहा है।

जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश को लेकर बोली ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसती जा रही है। इसी बीच जैकलीन फर्नांडिस पहली बार इस मामले को लेकर खुलकर बोला है। अभी हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली की एक कोर्ट में पेश हुईं थी, उस दौरान उन्होंने सुकेश से जुड़ी कई बातों को रखा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट उन्होंने कहा, सुकेश चंद्रशेखर ने मेरे इमोशन्स के साथ खेला है। उसने मेरे करियर को बर्बाद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पिंकी ईरानी को लेकर कई खुलासे किए। जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि सुकेश ने मुझे पिंकी ईरानी से मिलवाया था। जिसे वो सरकारी अधिकारी बतता था। इतना ही नहीं सुकेश ने पूर्व सीएम जयललिता को अपनी आंटी बताया था।

जैकलीन को जेल से फोन करता था सुकेश

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के अनुसार जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट में बताया कि सुकेश चंद्रशेखर मुझे एक दिन में तीन बार फोन करता था। लेकिन उसने कभी ये नहीं बताया कि वो जेल में है। जैकलीन फर्नांडिस ने ये भी दावा किया की सुकेश का असली नाम उन्हें केस के खुलने के बाद पता चला। जैकलीन फर्नांडिस को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6krqlex
https://ift.tt/q9TZNEU

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म