Richa Chadha के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कोविड की दूसरी लहर पर आधारित फिल्म में आएंगी नजर

Richa Chadha movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। बता दें कि ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अभिनेता अली फजल से शादी की है। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अब काम पर फिर से लौट गई हैं। इस बीच उनके हाथ एक मूवी लगी है। बताया जा रहा है कि ऋचा चड्ढा जल्द ही एक मूवी में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म कोविड की दूसरी लहर के दौरान संकट की सच्ची कहानियों पर आधारित होगी। हालांकि अभी तक इस मूवी को कोई नाम नहीं दिया गया है।

ऋचा चड्ढा ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में मीडिया से बातचीत की है। इस मूवी के बारे में एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए हैं। ऋचा चड्ढा ने कहा, यह उन वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जो सभी ने कोविड की दूसरी लहर के दौरान देखीं। नुकसान और निराशा तो थी, लेकिन एक उम्मीद भी थी। मैं फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। इसके अलावा ऋचा चड्ढा ने डॉक्टर्स की भी जमकर तारीफ की है।

इन फिल्मों में जलवा बिखेर चुकी हैं ऋचा चड्ढा

बताते चलें कि ऋचा को एक इंडो-ब्रिटिश फिल्म ऑफर हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अभिनेत्री लीड रोल निभाती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश डायरेक्टर करेंगे। ऋचा ने इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्हें फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी है। उन्होंने ये भी कहा है कि फिलहाल वो इस मूवी के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती हैं। मालूम हो कि ऋचा चड्ढा ने 'द गैंग ऑफ वासेपुर', 'मसान' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में काम किया हैं। लोगों को ऋचा चड्ढा की एक्टिंग काफी पसंद आती है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/h7IGXFK
https://ift.tt/VoN48jS

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म