'मुन्ना भाई-सर्किट' की फिर बनेगी जोड़ी, संजय दत्त के पोस्टर शेयर करने पर फैंस बोले- 'कौन सी मूवी है बाबा'

Sanjay Dutt And Arshad Warsi Film : बॉलीवुड स्टार्स संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने अपनी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में अपने काम से लोगों का दिल जीता था। फिल्म में दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म में संजय दत्त के मुन्ना भाई और और अरशद वारसी के सर्किट के रोल लोगों के जहन में ऐसा उतरे कि लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। अब फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिल्म में नजर आने वाली और लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। आइए जानते हैं कि संजय दत्त और अरशद वारसी की नई फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

संजय दत्त ने शेयर किया नई फिल्म का पोस्टर

संजय दत्त ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि संजय दत्त और अरशद वारसी जेल के अंदर नजर आ रहे हैं और दोनों ने कैदियों के कपड़े पहने हुए हैं। संजय दत्त ने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारा इंतजार आप सभी से कहीं ज्यादा था लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मैं अपने भाई अरशद वारसी के साथ एक बार फिर बढ़िया फिल्म लेकर आ रहा हूं। आप सभी को ये फिल्म दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता हूं। जुड़े रहिए।' संजय दत्त ने पोस्टर शेयर कर ये भी बताया है कि फिल्म साल 2023 में ही रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धांत सचदेव करेंगे और प्रोड्यूस संजय दत्त करेंगे।

संजय दत्त और अरशद वारसी की नई फिल्म को लेकर रिएक्शन

संजय दत्त और अरशद वारसी की नई फिल्म को लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'मुन्नाभाई एमबीबीएस 3।' एक फैन ने लिखा, 'मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी।' एक फैन ने लिखा है, 'कौन सी मूवी है बाबा।' एक फैन ने लिखा है, 'फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते।' गौरतलब है कि संजय दत्त और अरशद वारसी ने साल 2003 में रिलीज हुई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और साल 2006 में रिलीज हुई 'लगे रहो मुन्नाभाई' में काम किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5iwBR0x
https://ift.tt/8cdIgFT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म