Pathaan ने कश्मीर घाटी में तोड़ डाला 32 साल पुराना रिकॉर्ड, थिएटर के बाहर दिखा हैरान कर देने वाला नजारा
Pathaan In Kashmir Valley: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी की और आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। शाहरुख की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'पठान' (Pathaan) 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई, जिसने कमाई में पहले दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस फिल्म ने पहले दिन देशभर में बंपर ओपनिंग के साथ लगभग 56 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लगभग हर थिएटर में पठान के शोज हाउसफुल गए हैं। इन सबके बीच, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का जलवा कश्मीर में भी देखने को मिला। पठान ने कश्मीर में वो कारनामा कर दिखाया है, जो बीते 32 साल में कोई दूसरा अभिनेता नहीं कर पाया है।
कश्मीर में भी थिएटर के बाहर दिखे हाउसफुल के बोर्ड
दरअसल, देशभर के बाकी हिस्सों की तरह कश्मीर में भी शाहरुख खान की फिल्म पठान का जबरदस्त बज बना हुआ है। अभिनेता के फैंस बड़ी संख्या में थिएटर्स तक पहुंच रहे हैं, जिस वजह से लंबे समय बाद थिएटर मालिकों की चांदी हुई है। पठान की रिलीज के बाद कश्मीर के थिएटर्स के बाहर हाउसफुल का बोर्ड देखने को मिला है और ऐसा लगभग 32 साल बाद हुआ है। घाटी में बढ़ते तनाव के बीच जहां बॉलीवुड कलाकारो ने वहां पर शूटिंग करना कम कर दिया था। तो वहीं लोगों ने भी थिएटर्स में जाना ना के बराबर कर दिया था।
वायरल हुआ ट्वीट
INOX Leisure Ltd ने एक ट्वीट किया है, जिसमें कश्मीर के एक थिएटर के बाहर का नजारा दिखाया गया है। ट्वीट में लिखा है, 'आज पठान पूरे देश को एक साथ बांधकर रख रहा है। हम सभी इसके लिए किंग खान के आभारी हैं, क्योंकि 32 साल के बाद ऐसा हो रहा है कि जब कश्मीर घाटी के थिएटर्स के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लग रहे हैं। शाहरुख खान आपका शुक्रिया।' यह ट्वीट दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और यशराज फिल्म्स को टैग किया गया है।
देखें ट्वीट
Today, with #Pathaan frenzy gripping the nation, we are grateful to KING KHAN for bringing the treasured #HOUSEFULL sign back to the Kashmir Valley after 32 long years! Thank you #ShahRukhKhan? @iamsrk @thejohnabraham @deepikapadukone @YRF @PathaanTheFilm #YRF50 pic.twitter.com/bkOvyjMrOh
— INOX Leisure Ltd. (@INOXMovies) January 26, 2023
दो दिन में फिल्म ने मचाया धमाल
शाहरुख खान की पठान को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो गए हैं और महज दो दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पठान ने दूसरे दिन 70 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर डाली है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/bNB7Xyx
https://ift.tt/8cdIgFT
Comments
Post a Comment