Pathaan के लिए शाहरुख खान के फैंस में बढ़ी बेताबी, 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' के लिए बुक किया पूरा थिएटर

Shah Rukh Khan Fans Book Theatre For Pathaan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान जल्द ही दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन इब्राहिम के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म करीब चार साल बाद आ रही है, ऐसे में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस भी 'पठान' के लिए काफी बेताब हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि 'पठान' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए फैंस ने पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद थिएटर के मालिक मनोज देसाई ने भी की है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के फैंस ने पूरे थिएटर को ही बुक कर लिया है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस ने 'पठान' के लिए मुंबई के गैटी गैलेक्सी थिएटर को सुबह 9 बजे के लिए बुक कर लिया है। यूं तो फिल्म में हर बार पहला शो 12 बजे से शुरू होता था, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म की खातिर लोगों ने अपनी योजना में भी बदलाव कर लिया। वहीं इस बारे में बात करते हुए G7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर सिनेमा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, "यह बात सच है कि शाहरुख खान ने फैंस ने पूरा थिएटर बुक कर लिया है। एक्जीबिटर्स ने शुक्रवार को स्क्रीनिंग जल्द शुरू करने की मांग की है। लेकिन पहला शो कब शुरू होगा, इसकी जानकारी शुक्रवार को ही मिल पाएगी। हालांकि अभी यह पता चला है कि पहला शो फैन क्लब ने बुक किया है।"

मीडिया को इंटरव्यू नहीं देंगे 'पठान' स्टार

शाहरुख खान की 'पठान' को लेकर एक खबर यह भी आ रही है कि रिलीज से पहले ही मेकर्स ने करोड़ों रुपये बचा लिये हैं। दरअसल, मेकर्स ने 'पठान' को लेकर मार्केटिंग रणनीति बनाई है, जिसमें कहा गया है कि कोई भी 'पठान' स्टार मीडिया को इंटरव्यू नहीं देगा। मेकर्स का मानना है कि अगर वे कुछ कहेंगे नहीं तो कोई बवाल भी नहीं होगा।

देखें वीडियो

'पठान' का नहीं होगा प्रमोशन

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'पठान' रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। जहां एक पक्ष के लोग बिकिनी के रंग को लेकर सवाल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को ट्रेलर बहुत पसंद आया है। इतना ही नहीं, 'पठान' की एडवांस बुकिंग भी दमदार तरीके से हो रही है। इन चीजों को लेकर ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि स्टार को 'पठान' के प्रमोशन की जरूरत नहीं है। क्योंकि अगर सितारों ने इंटरव्यू दिया तो उनसे 'पठान' से जुड़े विवादों पर सवाल किये जाएंगे जो फिल्म पर बुरा असर डाल सकते हैं।

'पठान' का प्रमोशन न करने की एक वजह यह भी है कि इससे मेकर्स के करोड़ों रुपये बचेंगे, जिसे वे दूसरे प्रोजेक्ट में लगा सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/joqCOpI
https://ift.tt/Moz4aO5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म