Athiya- Kl Rahul की शादी पर अजय देवगन ने किया रिएक्ट, इस तरह दी अन्ना को बधाई
KL Rahul And Athiya Shetty Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी 23 जनवरी को यह दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले 2 दिनों से सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में अथिया और केएल राहुल की शादी के फंक्शन चल रहे हैं। आज बी-टाउन का यह कपल आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाला है। अब अथिया और केएल राहुल की शादी को लेकर एक्टर अजय देवगन ने रिएक्ट किया है।
अजय देवगन (Ajay Devgn) ने एक पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को बेटी अथिया और केएल राहुल की शादी के लिए बहुत-बहुत बधाई। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा जिंदगी की शुभकामानाएं और अन्ना इस मौके पर आपको मेरी तरफ से स्पेशल शाउटआउट।" अज देवगन के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अजय देवगन का ट्वीट
Congratulations to my dear friends @SunielVShetty & #ManaShetty for their daughter @theathiyashetty’s marriage to @klrahul. Here’s wishing the young couple a blissful married life. And, Anna, here’s a special shout-out to you on this auspicious occasion.
❤️ Ajay pic.twitter.com/n2po9KfPdo— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 23, 2023
इतने बजे सात फेरे लेंगे अथिया (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul)
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल शाम के 4 बजे होगी। यानी बी-टाउन का यह नया जोड़ा शाम के 4 बजे सात फेरे लेगा। इसके बाद अथिया और केएल राहुल 6.30 बजे पैपराजी से मुलाकात करेंगे। शादी से पहले हल्दी की रस्म की जाएगी। इस जानकारी के सामने आने के बाद अब फैंस में काफी खुशी है।
अथिया (Athiya Shetty) और केएल राहुल का अफेयर
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों अक्सर पार्टियों में साथ नजर आ जाते हैं। केवल इतना ही नहीं अथिया और केएल राहुल विदेश से न्यू ईयर मनाकर भी लौटे थे। फैंस काफी लंबे समय से दोनों की शादी का इतंजार कर रहे थे और अब आखिरकार अथिया और राहुल हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/9qCboz5
https://ift.tt/VoN48jS
Comments
Post a Comment