Pathaan: शाहरुख खान के लिए आसान नहीं थी सॉन्ग 'झूम जो पठान' की शूटिंग, कोरियोग्राफर ने बताया इस दर्द से गुजर रहे थे किंग खान

Bosco Martis on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की वजह से लाइमलाइट में हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। अब फैंस को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का इंतजार है। ये मूवी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका अपनी फिल्म पठान का जोरों शोरो से प्रमोशन भी कर रहे हैं। हर रोज फिल्म से जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच पठान का गाना 'झूमे जो पठान' के कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने किंग खान के बारे में एक खुलासा किया है जिसे जाने आपके होश उड़ जाएंगे।

कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने की शाहरुख खान की तारीफ

कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने E times को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान बेहद जिम्मेदार इंसान हैं। वो पैकअप के बाद भी रिहर्सल के लिए आते थे और रात के 1.30 बजे तक वहीं रहते थे। बॉस्को ने यहां तक ​​कहा कि शाहरुख ने दर्द में होने के बाद भी काम किया। बॉस्को ने कहा कि घुटने की समस्या के बावजूद 'झूमे जो पठान' गाने में लेग मूवमेंट आसान नहीं था। शाहरुख खान ने टीम से कहा कि वह शूटिंग जारी रखें और इस बात की चिंता न करें कि उन्हें घुटनों में दर्द है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी शाहरुख खान की पठान

बताते चलें कि शाहरुख खान फिल्म पठान से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। मूवी में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। जहां कई लोग इस मूवी को देखने के लिए बेकरार हैं तो वहीं कई लोग इसका विराध कर रहे हैं। एक बार फिर बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sCEXR4J
https://ift.tt/tpi2eXw

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म