Bholaa Teaser Fans Reaction: 'आज मौत महाकाल को चढ़ाकर आया हूं' सुन झूमे अजय देवगन के फैंस, बोले, 'फायर है'

Bholaa Teaser Fans Reaction: बॉलीवुड फिल्म स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक फिल्म भोला का दूसरा टीजर सामने आ चुका है। जिसे दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म के टीजर में अजय देवगन अब तक के सबसे खतरनाक एक्शन सीन्स करते हुए नजर आए हैं। करीब 1.50 मिनट का टीजर फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यही वजह है कि टीजर देखने के बाद फैंस जमकर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। साथ ही फिल्म में तबू और अजय देवगन की दमदार जोड़ी देखने को मिल रही है।

यहां देखें भोला का टीजर

भोला टीजर देख खुशी से झूमे फैंस

दृश्यम 2 के बाद फिल्म स्टार अजय देवगन की फिल्म भोला को लेकर दर्शकों के बीच खासा एक्साइटमेंट है। इस फिल्म को भी फैंस टीजर देखने के बाद ही ब्लॉकबस्टर का टैग देने लगे हैं। साथ ही फिल्म के टीजर में दिखाया गया अजय देवगन का डायलॉग 'आज मौत महाकाल को चढ़ाकर आया हूं' फैंस को काफी पंसद आया है। एक इंटरनेट यूजर ने टीजर देख कमेंट कर लिखा, 'धमाका है ये।' तो एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'भोला का टीजर एक मासी टीजर है। मजा आ गया। इसके इंतजार में हूं।' जबकि एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'आज मौत महाकाल को चढ़ा कर आया हूँ..आग ही लगा दिए हो अजय देवगन सर' लोगों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

30 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ये फिल्म 30 मार्च 2023 को सिल्वर स्क्रीन पहुंचने वाली है। ये कार्थी स्टारर फिल्म कैथी का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। कैथी एक तमिल फिल्म थी। जिसे मास्टर, विक्रम फेम निर्देशक लोकेश कनगराज ने बनाया था। इस फिल्म के टीजर के बाद कैथी और लोकेश कनगराज का ना भी ट्रेंड होने लगा है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CLjJiG0
https://ift.tt/k5z3LVb

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म