Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी में होंगे इतने गेस्ट, इन चीजों पर लगाई गई पाबंदी!
Athiya Shetty And KL Rahul Wedding Update : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की चर्चाएं इन दिनों तेजी से चल रही हैं। इस कपल की शादी को लेकर रोजाना कोई ना कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के फैंस उनकी शादी से जुड़ी जानकारी जानने के लिए काफी इच्छुक नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर 23 जनवरी को होने वाली है और फार्महाउस पर शादी की तैयारियां होती नजर आ रही हैं। हालांकि, दोनों की परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। इसी बीच अब इस कपल की शादी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पर नया अपडेट क्या है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में 100 मेहमान
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की 23 जनवरी को होने वाली शादी में दोनों की तरफ से 100 गेस्ट होंगे। ये भी बताया जा रहा है कि शादी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर नहीं आएंगे क्योंकि इस दौरान सिर्फ कपल की फैमिली के लोग ही मौजूद रहेंगे। 'जूम डिजिटल' की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के हफ्ते बाद बड़ा रिस्पेशनल होगा। कपल के एक करीबी दोस्त के अनुसार, मई में आईपीएल खत्म होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया जाएगा। कपल की शादी 23 जनवरी को है तो गेस्ट के 21 जनवरी को आने की उम्मीद है। वहीं, वेडिंग वेन्यू पर पैपराजी के लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में 'नो फोन पॉलिसी'
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियों में अक्सर देखा जाता है कि 'नो फोन पॉलिसी' चलती है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में भी गेस्ट के फोन ले लिए जाएंगे और कथित तौर पर उन्हें वेडिंग वेन्यू से कोई फोटो और वीडियो पोस्ट ना करने के लिए कहा गया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/AyHMefv
https://ift.tt/lvbfXaV
Comments
Post a Comment