Pathaan के हिट होते ही बदले KRK के सुर, कहा- 'वो बादशाह और मैं झंडू बाम हूं'

KRK On Shah Rukh Khan : कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं और फिल्मों को लेकर रिव्यू देते हैं। इसके साथ ही वह फिल्म स्टार्स के बारे में भी अपनी राय रखते हैं। केआरके अधिकतर फिल्मों और उनके स्टार्स पर तंज कसते ही नजर आते हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर केआरके लगातार ट्वीट कर रहे हैं। वहीं, उनके ट्वीट ने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, केआरके ने अपने ट्वीट में शाहरुख खान और अपने लिए ऐसी बात लिखी है, जिसे पढ़कर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।

केआरके ने शाहरुख खान और 'पठान' को लेकर किया ट्वीट

केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा है, 'मैं शाहरुख खान को मना रहा था और उनसे कह रहा था किा अपनी फिल्म पठान का नाम बदल लें। लेकिन उन्हें यकीन था कि ये नाम परफेक्ट है। और आखिरकार उन्होंने साबित कर दिया है कि वह आज भी बॉलीवुड के बादशाह हैं और मैं उनके सामने झंडू बाम हूं।' वहीं, केआरके ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि शाहरख खान की पठान 500-600 करोड़ रुपये की कमाई करेगी और बॉलीवुड में इतिहास बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को बधाई दी है।

शाहरुख खान की 'पठान' के नाम हुए की रिकॉर्ड

शाहरुख खान की 'पठान' के बारे में बात करें तो फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में भारत में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुई तीन दिन हो चुके हैं और फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/XItlPzA
https://ift.tt/3NSruy9

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म