Urfi Javed-Kangana Ranaut: उर्फी जावेद के यूनिफॉर्म वाले ट्वीट पर कंगना रनौत ने लुटाया प्यार, बॉडी शेमिंग पर कही ये बात

Kangana Ranaut And Urfi Javed Clash: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्विटर पर वापसी कर ली है और वह लगातार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'पठान (Pathaan)' को लेकर ट्वीट कर रही हैं। 'पठान' के अलावा कंगना रनौत ट्विटर पर उर्फी जावेद से भिड़ती नजर आ रही हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रही हैं। अब हाल ही कंगना रनौत ने उर्फी के एक ट्वीट पर रिएक्ट किया है। दरअसल कंगना रनौत ने उर्फी को टैग करते हुए कहा था कि इस देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड होना चाहिए, जिस पर फैशन आइकन ने रिएक्ट करते हुए लिखा, "यूनिफॉर्म मेरे लिए गलत आइडिया साबित होगा मैम क्योंकि मैं पॉपुलर ही अपने कपड़ों की वजह से हुई हूं।"

अब उर्फी जावेद (Urfi Javed) के इस ट्वीट पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए उर्फी जावेद पर अपना प्यार बरसाया है। कंगना ने लिखा, "भारत में एक रानी थीं, जिनका नाम महादेवी अक्का था, वह भगवान शिव से प्यार करती थीं। उनके पति ने कोर्ट के सामने कहा का अगर महादेवी अक्का शिव को प्रेम करती हैं और मुझे नहीं तो उन्हें मुझसे कुछ नहीं लेना चाहिए। पति की बात सुनकर उन्होंने अपने सभी कपड़े उतार दिए और महल भी छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अपने शरीर को फिर कभी नहीं ढ़का।"

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ट्वीट

इसके अलावा कंगना रनौत ने कहा, "कपड़े और उनकी कमी दोनों आत्म अभिव्यक्ति हैं। महादेवी अक्का कन्नड़ साहित्य की दुनिया का चमचमाता सितारा हैं। वह जंगलों में रहती थीं और कपड़े नहीं पहनती थीं। किसी को भी अपने शरीर के बारे में शर्मिंदगी महसूस मत कराने दें। आप शुद्ध और दिव्य हैं। आपको मेरा प्यार।"

कंगना रनौत ने कही ये बात

ऐसे हुई थी कंगन रनौत और उर्फी जावेद के झगड़े की शुरुआत
बता दें कि 'पठान' की सक्सेस को लेकर कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए लिखा था कि इस देश में खान एक्टर्स और मुस्लिम एक्ट्रेसेस को ज्यादा प्यार मिला है, जिस पर उर्फी जावेद ने रिएक्शन दिया था। उन्होंने कंगना के पोस्ट पर लिखा था, " ये बंटवारा वाली बातें क्यों? मुस्लिम एक्टर-हिंदू एक्टर क्यों करना है। आर्ट को धर्म से नहीं बांटा जा सकता है। वह केवल एक्टर्स होते हैं।"



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2tLyUkM
https://ift.tt/wdU9Mro

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म