Kartik Aaryan ने लॉकडाउन में एक फिल्म के लिए वसूले थे पूरे 20 करोड़ रुपये !!
Kartik Aaryan was paid 20 crore for a movie: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी दिलचस्प फिल्मों के लाइनअप की वजह से सुर्खियों में हैं। जल्दी ही फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा लेकर थियेटर पहुंचने वाले हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने जाने-माने न्यूज एंकर रजत शर्मा के चैट शो आप की अदालत में हिस्सा लिया। जहां फिल्म स्टार ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया था। कार्तिक आर्यन ने इस दौरान कबूला कि एक्टर ने एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये वसूले थे। फिल्म स्टार ने इस चैट शो में खुलासा किया कि लॉकडाउन के दौरान 10 दिनों की शूटिंग के लिए 20 करोड़ रुपये लिए थे। ये फिल्म धमाका थी।
कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस पर तोड़ दी चुप्पी
कार्तिक आर्यन ने इस दौरान बताया कि ये फिल्म 10 दिनों में शूट की गई थी। जोकि एक कमरे में शूट हुई थी। जिसके लिए एक्टर को 20 करोड़ रुपये मिले थे। एक्टर ने कहा कि मगर वो अपने निर्माताओं का पैसा डबल कर देते हैं इसलिए उन्हें नहीं लगता कि वो ओवरपेड हैं। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म स्टार को पहली फिल्म (प्यार का पंचनामा) के लिए महज 1.25 लाख रुपये मिले थे।
कार्तिक आर्यन ने खुद को बताया शहजादा
अपनी तुलना इंडस्ट्री के बड़े सितारों से होने पर कार्तिक आर्यन ने कहा कि मगर इंडस्ट्री में सिर्फ एक शहजादा है। एक्टर ने बताया कि वो अपने आप को लेकर न सिर्फ कॉन्फिडेंट हैं। बल्कि वो दर्शकों का प्यार पाने के लिए काफी ऑब्सेस्ड हैं। इसलिए वो लगातार खुद पर मेहनत करते रहते हैं।
100 करोड़ नहीं, 1000 करोड़ रुपये की फिल्म चाहते हैं कार्तिक आर्यन
इस बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने बताया कि सिर्फ पैसा नहीं.. बल्कि उन्हें लगता है कि जितना ज्यादा पैसा एक फिल्म कमाती है उतना ज्यादा ही प्यार मिलता है। इसलिए वो चाहते हैं कि उनकी फिल्में 100 नहीं बल्कि 1000 करोड़ रुपये कमाएं। ताकी वो ज्यादा से ज्यादा लोगों का प्यार पा सकें।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gbCh8UN
https://ift.tt/kTlNcMA
Comments
Post a Comment