Guess Who: फोटो में दिख रही ये नन्हीं बच्ची आज बन गई है नेशनल क्रश, पहचानोगे तो कहलाओगे सिकंदर

Guess Who: फिल्म स्टार्स को अपने फैंस से खूब प्यार मिलता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारे से जुड़ी हर खबर पर पैनी नजर रखते हैं। केवल इतना ही नहीं फैंस अपने पसंदीदा सितारे की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज को जानना चाहते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के पुराने फोटोज और वीडियोज जमकर सुर्खियां बटोरते हैं। अब हाल ही में इंटरनेट पर एक स्टार के बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में दिख रही नन्हीं बच्ची ने व्हाइट कलर का फ्रॉक पहना हुआ है और साथ ही अपने माथे पर प्यारी सी बिंदी लगाई हुई है।

इस तस्वीर में दिख रही यह नन्हीं बच्ची आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की भी सुपरस्टार है। देश में इस एक्ट्रेस के नाम का सिक्का चलता है। केवल इतना ही नहीं आज फोटो में दिख रही यह क्यूट बच्ची नेशनल क्रश बन गई है। इन दिनों यह बच्ची एक्टर विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है।

अगर अब भी आप इस बच्ची को नहीं पहचान पाए हैं तो बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) हैं। रश्मिका मंदाना आज जहां अपनी क्यूटनेस से फैंस के दिलों को लूट लेती हैं। वहीं इस तस्वीर को देखकर लगता है कि एक्ट्रेस बचपन से ही सुपरक्यूट हैं। उनकी ये क्यूटनेस आज भी फैंस का दिल जीत लेती हैं।

'मिशन मजनू (Mission Majnu)' में नजर आईं रश्मिका मंदाना

वर्क फ्रंट की बात करें तो कन्नड़ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब हाल ही में रश्मिका एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आ रही हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सिद्धार्थ और रश्मिका की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/WpbPJwk
https://ift.tt/Moz4aO5

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म