Shubman Gill के दोहरा शतक लगाते ही उड़ी सारा तेंदुलकर संग सगाई की अफवाह, ट्वीट देख भड़के सचिन के फैंस
Sara Tendulkar And Shubman gill Engagement Rumours: इंडिया की क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। शुभमन गिल ने अभी हाल ही में न्यूजीलैंड खिलाफ खेले गए मैच में दोहरा शतक लगाया है, जिसके बाद उनको लेकर काफी बाते हो रही है। शुभमन गिल के इस दोहरा शतक के बाद से उनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा जा रहा है। शुभमन गिल से जुड़े मीम्स और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इस बीच एक ऐसा ट्वीट सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। ये ट्वीट सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल से जुड़ा हुआ है।
शुभमन गिल की सगाई को लेकर उड़ी अफवाह
शुभमन गिल किक्रेट की दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से काफी समय से जुड़ता चला आ रहा है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू भी सामने आया था जिसमें शुभमन गिल इसको लेकर बोलते हुए भी नजर आए थे। सारा अली खान के अलावा शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा से भी जोड़ा जाता है। इन दोनों को लेकर फैंस काफी कुछ सोशल मीडिया पर लिखते रहते है। इसी बीच अब एक ट्वीट सामने आया है जिसमें दावा किया गया है सचिन ने अपनी बेटी की सगाई शुभमन गिल से करने की घोषणा कर दी है। ये ट्वीट आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर अपने रिएक्शन्स देने लगे।
BREAKING: Sachin Tendulkar announces daughter Sara's engagement with #ShubmanGill pic.twitter.com/tzvF6sWWD9
— Harsh (@hrsyadv) January 18, 2023
— Rahul Sisodia (@Sisodia19Rahul) January 18, 2023
Tagging delhi police for disrespecting daughter of Indian legend✌️✌️
— Iamthere (@alphathanu) January 18, 2023
Ye kab hua be???
— Your Bhai Shab (@YourShab) January 18, 2023
This is because he scored double century ?
— HARDIK DAMOR (@HARDIKD55765493) January 18, 2023
That smile says everything ?.#SachinTendulkar#SaraTendulkar #sara #ShubmanGill pic.twitter.com/tFi9XyNOiM
— Umar Ahad (@UmarAhad12) January 19, 2023
नहीं हुई कोई घोषणा
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के सगाई वाले ट्वीट के आने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होने लगी। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें न ही सारा तेंदुलकर ने इसको लेकर कुछ बोला है, न ही सचिन तेंदुलकर ने ऐसी कोई ऐलान किया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/eDKEFGP
https://ift.tt/q9TZNEU
Comments
Post a Comment