Today Entertainment News : कपिल शर्मा के शो में नहीं होगा 'पठान' का प्रमोशन, सुष्मिता सेन ने खरीदी इतने करोड़ की नई कार
Today Entertainment News : सिनेमा की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर #asksrk सेशन के दौरान कन्फर्म कर दिया है कि वह 'द कपिल शर्मा शो' में पठान का प्रमोशन करने नहीं जाएंगे। सुष्मिता सेन ने अपने लिए लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका फोटोज और वीडियो शेयर किया है। बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार रहीं सारा अली खान ने बच्चों के साथ केक काटकार उनका जन्मदिन मनाया है। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
कपिल शर्मा के शो में नहीं होगा 'पठान' का प्रमोशन
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शनिवार को फैंस के लिए #asksrk सेशन रखा था। एक फैन ने पूछा, 'सर कपिल शर्मा में नहीं आ रहे हैं क्या इस बार।' शाहरुख खान ने कहा, 'भाई सीधा मूवी हाल में आऊंगा वहीं मिलते हैं।' इस तरह से शाहरुख खान ने कन्फर्म कर दिया है कि वह 'द कपिल शर्मा शो' में पठान का प्रमोशन करने नहीं जाएंगे।
Bhai seedha movie hall mein aaoonga wahin milte hain….#Pathaan https://t.co/kIfnZa6YOa
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 21, 2023
सुष्मिता सेन ने खरीदी इतने करोड़ की नई कार
सुष्मिता सेन ने अपने लिए लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका फोटोज और वीडियो शेयर किया है। सुष्मिता सेन के नई कार खरीदने पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। सुष्मिता सेन की नई कार मर्सिडीज एएमजी जीएलई 53 कूप है। इस कार की कीमत 1.92 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सारा अली खान ने ऐसे मनाया सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन
बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 21 जनवरी को 37वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने वाली सारा अली खान ने बच्चों के साथ केक काटकार उनका जन्मदिन मनाया है। सारा अली खान ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' का नया प्रोमो रिलीज
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज 'फर्जी' का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसके बाद फैंस इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10 फरवरी, 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज 'फर्जी' में शाहिद कपूर अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं।
लीना मणिमेकलाई को सुप्रीम कोर्ट से राहत
फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई की फिल्म 'काली' के पोस्टर में देवी को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज करवाई गई थीं। लीना मणिमेकलाई ने इन्हें रद्द करने के लिए बीते हफ्ते सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4i8JOML
https://ift.tt/kTlNcMA
Comments
Post a Comment