Pathaan की कमाई पर आया सुहाना खान का रिएक्शन, देखें शाहरुख खान की बेटी का सोशल मीडिया पोस्ट

Suhana Khan Reacts to Pathaan : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने दो दिन में ही दिखा दिया कि ब्लॉकबस्टर है। फिल्म ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर आम से लेकर खास तक सभी चर्चा कर रहे हैं। अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने फिल्म 'पठान' को लेकर रिएक्शन दिया है। सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पापा की फिल्म को प्रतिक्रिया दी है।

सुहाना खान ने शेयर किया पोस्ट

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पापा शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी की इंस्टाग्राम पोस्ट को रीशेयर किया है। इसके साथ ही सुहाना खान ने इमोशनल होने वाला इमोजी बनाया है। बताते चलें कि पूजा ददलानी ने फिल्म 'पठान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को शेयर किया था और साथ ही बताया था कि फिल्म ने पहले दिन इतनी कमाई कर हिंदी सिनेमा में इतिहास बना दिया है।

'पठान' ने पहले दिन ही बनाया रिकॉर्ड

बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने भारत में पहले दिन 57 करोड़ और वर्ल्डवाइड 106 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, भारत में 5500 स्क्रीन पर और विदेश में 2500 स्क्रीन पर फिल्म को रिलीज किया गया था। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस का क्रेज देखते हुए पहले दिन फर्स्ट शो के बाद मेकर्स ने पूरे भारत में मिडनाइट यानी 12.30 से शुरू करने का फैसला किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/E82QCvH
https://ift.tt/Ev4N80A

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म