Pathaan: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर शाहरुख खान के फैंस ने किया रिएक्ट, कहा- 'शाहरुख से 4 साल छोटे हो'

Pathaan controversy: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान कल यानी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि करीब 2 महीने पहले से ही शाहरुख खान की फिल्म पठान सुर्खियों में आ गई थी। फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर जमकर विवाद हुआ। लोगों का मानना है कि गाने में दीपिका पादुकोण ने जो बिकिनी पहनी है उसका रंग भगवा है। इसे लेकर लोगों ने शाहरुख खान और दीपिका का जमकर विरोध किया था। हाल ही में असम के गुवाहाटी के नरेंगी में एक सिनेमा हॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी कर दी थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाहरुख खान के बारे में एक बयान दिया था कि वो उन्हें नहीं जानते है। इसके बाद खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक ट्वीट सामने आया था कि जिसमें मुख्यमंत्री ने बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें देर रात करीब 2 बजे फोन किया था। अब इस विषय पर सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीटर पर अपनी राय दे रहे है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर फूटा शाहरुख के फैंस का गुस्सा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शाहरुख खान के बारे में ट्वीट करते हुए कहा, 'बॉलीवुड अभिनेता श्री @iamsrk ने मुझे फोन किया और हमने रात 2 बजे तक बात की। उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुवाहाटी में एक घटना के बारे में चिंता व्यक्त की। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।' इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जो ट्वीट किया था तो उसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 'कौन है शाहरुख खान मैं बस अपने टाइम के सुपरस्टार्स को जानता हूं।' इसपर एक यूजर ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं अपने जमाने के फिल्मी सितारों को जानता हूं?? भाई तुम शाहरुख खान से 4 साल छोटे हो' दूसरे यूजर ने कहा, 'यह लड़का शाहरुख खान से करीब 4 साल छोटा है और मेरे समय के फिल्मी सितारों की बात करता है।'

 

 

पठान की स्टार कास्ट

बताते चलें कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान फिल्म पठान से बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं। बीते दिनों सलमान खान ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी किसी का भाई किसी की जान का टीजर पठान के साथ रिलीज होने वाला है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं फिल्म पठान की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख के अलावा मूवी में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/FXD65uH
https://ift.tt/k5z3LVb

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म