Today Entertainment News : अन्नू कपूर सीने में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती, केआरके ने की शाहरुख खान की तारीफ
Today Entertainment News : सिनेमा की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्टर अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉलीवुड फिल्म 'यारियां 2' को नई रिलीज डेट मिल गई है। ये फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की बेहतरीन कमाई के बाद केआरेक के सुर बदले नजर आए। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्टर अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के चलते गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अन्नू कपूर की हालत अब स्थिर है और वह रिकवर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 66 वर्षीय अन्नू कपूर को चेस्ट कंजेशन हुआ था। उन्हें डॉक्टर की देखरेख में रखा गया है। अन्नू कपूर ने खाना खाया है और बातचीत कर रहे हैं।
केआरके ने की शाहरुख खान की तारीफ
कमाल आर खान यानी केआरके खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हैं और फिल्मों और बॉलीवुड स्टार्स की जमकर क्लास लगाते हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की बेहतरीन कमाई के बाद केआरेक के सुर बदले नजर आए। केआरके ने ट्वीट कर लिखा है, 'शाहरुख खान ने कपिल के शो, बिग बॉस या और किसी भी शो में जाकर पठान का प्रमोशन नहीं किया। इसके अलावा उन्होंने किसी चैनल और इन्फ्लुएंसर को इंटरव्यू भी नहीं दिया। मतलब उन्होंने फिल्म का प्रमोशन नहीं किया। इसके बाद भी फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर बन गई। ये सबूत है कि प्रमोशन किसी फिल्म को हिट नहीं बना सकते।'
SRK didn’t promote #Pathaan on Kapil’s show, BiggBoss or any other show. He didn’t give interview also to any channel or influencer. Means he didn’t promote the film. Still film got biggest opening in the history of Bollywood. It’s proof that promotion can’t make a film Hit.
— KRK (@kamaalrkhan) January 26, 2023
'यारियां 2' को मिली नई रिलीज डेट
बॉलीवुड फिल्म 'यारियां' साल 2014 में रिलीज हुई थी। अब फिल्म के सीक्वल 'यारियां 2' का लोग इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है। ये फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 12 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फिल्म 'यारियां 2' में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी नजर आएंगे।
'YAARIYAN 2' GETS NEW RELEASE DATE... The second instalment of #Yaariyan - titled #Yaariyan2 - gets a new release date: 20 Oct 2023… Stars #DivyaKhoslaKumar, #YashDasgupta, #MeezaanJafri and #PearlVPuri... #RadhikaRao and #VinaySapru direct. #BhushanKumar pic.twitter.com/NWQ4ngULxg
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 25, 2023
रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी की फर्स्ट लुक वाली जो तस्वीर सामने आई है, उसमें आप देख सकते हैं कि वह दो बच्चों के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। रानी मुखर्जी ने एक बच्चे को गोद में लिया हुआ है और दूसरा बच्चा उनके साथ बैठा हुआ है। रानी मुखर्जी की ये फिल्म 17 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
On the auspicious occasion of Saraswati Puja, here's an exclusive still from #MrsChatterjeeVsNorway, now releasing on 17th March 2023.
Get ready to witness a woman's resolve to fight against all odds & take on a country to protect her children at all costs.#RaniMukerji pic.twitter.com/Pcnr7RkY9i
— Zee Studios (@ZeeStudios_) January 26, 2023
अथिया शेट्टी की फिल्म महंगे गिफ्ट की बात का किया खंडन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने बीती 23 जनवरी को शादी की थी। इसके बाद खबर आई थी कि इस कपल को कई करोड़ रुपये के महंगे गिफ्ट मिले हैं। वहीं, अब अथिया शेट्टी के परिवार ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा कि गिफ्ट मिलने वाली सभी खबरें निराधार हैं। वह लोगों से निवेदन करते हैं कि कोई खबर छापने से पहले उनसे कंफर्म कर लें। उन्हें उम्मीद है कि इस प्रकार की कयास लगाए जाने वाली खबरें सोशल मीडिया पर नहीं आएंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/j1dni8E
https://ift.tt/8cdIgFT
Comments
Post a Comment