Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: इन रोमांटिक लोकेशन्स पर हनीमून के लिए निकलेंगे अथिया शेट्टी-केएल राहुल !!
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड फिल्म स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपने लॉन्ग टाइम क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल (KL Rahul) से शादी रचा रही है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की ग्रैंड वेडिंग 23 जनवरी के दिन हो रही है। अदाकारा अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी फिल्म स्टार सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हो रही हैं। जहां कई सितारे पहुंचने वाले हैं। इस शादी में क्रिकेट से लेकर फिल्मी दुनिया समेत कई सितारे हिस्सा लेंगे। ऐसे में फिल्म स्टार की शादी को लेकर काफी बज है। इधर, खबर है कि शादी के तुरंत बाद शायद ये कपल हनीमून के लिए न निकल पाए।
शादी के बाद तुरंत हनीमून के लिए नहीं निकलेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल
सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के तुरंत बाद हनीमून के लिए नहीं निकलने वाले हैं। ये दोनों अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से हनीमून के लिए थोड़े दिनों बाद निकलेंगे। सुनने में आया है कि केएल राहुल टीम इंडिया को अपने अगले टूर्नामेंट के लिए ज्वॉइन करेंगे। जबकि, अथिया अपने अपने वेंचर में बिजी हैं। जिसे वो जल्दी ही लॉन्च करने वाली हैं। ऐसे में ये कपल शादी के तुरंत बाद हनीमून के लिए नहीं निकल सकेगा।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की फोटोज
इन लोकेशन्स पर हनीमून मनाएंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल
अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरा करने के बाद ये स्टार कपल हनीमून प्लान करने वाला है। सुनने में आया है कि दोनों बॉलीवुड फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह हनीमून के लिए यूरोप के टूर पर निकलेंगे। जहां दोनों फिनलैंड में क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इसके अलावा दोनों सिटी ऑफ लव यानी फ्रांस के पेरिस में भी पहुंचेंगे। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। सिर्फ रिपोर्ट्स हैं कि ये स्टार कपल इन खूबसूरत लोकेशन्स पर हनीमून के लिए निकल सकता है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3ut4P7s
https://ift.tt/VoN48jS
Comments
Post a Comment