Ranbir Kapoor ने आगे बढ़कर मिलाया सिक्योरिटी गार्ड से हाथ, एक्टर की सादगी ने जीता ट्रोल्स का दिल
Ranbir Kapoor New Video Viral On Social Media: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। रणबीर कपूर अभी हाल ही में इस फिल्म के सेट पर बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ नजर आए थे। रणबीर कपूर और बॉबी देओल वीडियो में केक कट करते हुए नजर आए थे। इसके बाद अब रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की खूब तारीफ हो रही है। तो चलिए जानते है रणबीर कपूर की तारीफ क्यों हो रही है।
रणबीर कपूर की सादगी ने जीता फैंस का दिल
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में है। अभी हाल ही में इस फिल्म के लंदन शूट शेड्यूल को पूरा कर रणबीर कपूर ने बॉबी देओल संग केक कट किया था। इसके बाद अब रणबीर कपूर का नया वीडियो सामने आया है, जो फैंस का दिल जीत रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद ट्रोल्स भी रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर एक सिक्योरिटी गार्ड से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर खुद आगे बढ़कर सिक्योरिटी गार्ड से मिलाते देख फैंस खुश हो गए। रणबीर कपूर की ये सादगी फैंस के साथ-साथ ट्रोल्स का भी दिल लूट रही है। जानकारी के लिए बता दें कि ये वीडियो नोएडा में हुए एक इवेंट की है। तो चलिए बिना देर किए देखते है रणबीर कपूर का ये वीडियो।
यहां देखें रणबीर कपूर का वीडियो
Ranbir Kapoor at Gaur City Mall today ❤#RanbirKapoor pic.twitter.com/SrIk0jkaGx
— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) April 18, 2023
फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे ये स्टार्स
रणबीर कपूर की 'एनिमल' में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले है। रणबीर कपूर की इस फिल्म एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। इस से पहले रणबीर कपूर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर के इस नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/I7XSMt2
https://ift.tt/COr2p0h
Comments
Post a Comment