कोर्ट ने Shah Rukh Khan के पक्ष में सुनाया फैसला, 'जवान' की वायरल क्लिप्स को लेकर दिया ये आदेश
High Court on Jawan leaked clips: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म पठान के बाद साल 2023 में दो और फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले हैं। शाहरुख खान फिल्म पठान के बाद जवान (Jawaan) और डंकी (Dunki) में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की इन दिनों फिल्मों को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान फिल्म डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हैं। इसके बाद फिल्म जवान की एक क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो गई, जिसके बाद मेकर्स परेशान हो गए। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई की है और ये फैसला दिया।
कोर्ट ने दिया ये आदेश
शाहरुख खान की फिल्म जवान एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई कि फिल्म जवान के कुछ क्लिप और शूटिंग सीन्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए। जिसके बाद रेड चिलीज एंटरटेनमेंट इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया। अब इस मामले को लेकर कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। खबरो के मुताबिक कोर्ट ने शाहरुख खान की फिल्म की लीक क्लिप्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले को लेकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने कॉपी राइट उल्लंघन का मामला मानते हुए इस फैसले को सुनाया है। आपको बताते चले की शाहरुख खान की फिल्म जवान का एक डायलॉग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद अब फैंस को 'जवान' की रिलीज का इंतजार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान इस फिल्म में एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। शाहरुख खान की ये फिल्म 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान के साथ-साथ इस फिल्म में साउथ का जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/38gifZz
https://ift.tt/cLeMrw1
Comments
Post a Comment