Today Entertainment News: अरमान जैन-अनीसा मल्होत्रा बने पैरेंट्स, मनोज बाजपेयी की फिल्म 'बंदा' का पोस्टर रिलीज

Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बॉलीवुड एक्टर अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा 23 अप्रैल को माता-पिता बन गए हैं। अनीसा मल्होत्रा ने बेटे को जन्म दिया है। मनोज बाजपेयी ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी फिल्म 'बंदा' का पोस्टर शेयर किया है। मनोज बाजपेयी की ये फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। स्वरा भास्कर ने शादी के बाद पति फहद अहमद के साथ पहली ईद मनाई है। स्वरा भास्कर ईद की तस्वीरों को लेकर ट्रोल हो गई हैं। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

अरमान जैन बने बेटे के पिता
बॉलीवुड एक्टर अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा 23 अप्रैल को माता-पिता बन गए हैं। अनीसा मल्होत्रा ने बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को शेयर किया है। वहीं, अरमान जैन की कजिन करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने इस कपल को पैरेंट्स बनने पर बधाई दी है। बताते चलें कि अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा ने साल 2020 में शादी की थी।

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'बंदा' का पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का 23 अप्रैल को 54वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर मनोज बाजपेयी के चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, मनोज बाजपेयी ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी फिल्म 'बंदा' का पोस्टर शेयर किया है। मनोज बाजपेयी की ये फिल्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी इस फिल्म की स्ट्रीम डेट नहीं बताई गई है।

स्वरा भास्कर ईद पर फोटो शेयर करने पर हुईं ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बीती फरवरी में फहद अहमद के साथ शादी करके लोगों को चौंका दिया था। फिलहाल, स्वरा भास्कर ने शादी के बाद पति के साथ पहली ईद मनाई है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। स्वरा भास्कर अपनी ईद की तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी हो गई हैं। दरअसल, स्वरा भास्कर को हिजाब ना पहनने को लेकर ट्रोल किया गया है।

उर्वशी रौतेला ने फिल्म क्रिटिक को दिया नोटिस
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब उर्वशी रौतेला ने खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू को लीगल नोटिस दिया है। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर आरोप लगाया है कि उमैर संधू उनको लेकर गलत खबरें फैला रहा है। इसके साथ ही उर्वशी रौतेला ने उमैर संधू के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें दावा किया अखिल अक्किनेनी ने उर्वशी रौतेला को परेशान किया है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैंस के बीच फंसे
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ लंच करने पहुंची थीं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बैंगलोर के एक होटल में खाना खान पहुंचे। इसके बाद ये कपल जब होटल से बाहर निकला तो फैंस इन्हें घेर लिया। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को फैंस से बचाकर गाड़ी तक पहुंचाने तक सुरक्षाकर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZnSPjWT
https://ift.tt/IGkl8go

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म