Ranbir- Alia की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर उमड़ा मां सोनी राजदान का प्यार, बड़े ही क्यूट अंदाज में बेटी-दामाद को किया विश
Soni Razdan Post On Ranbir Kapoor And Alia Bhatt Marriage: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है। बीते साल 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने सात फेरे लिए थे। शादी की पहली एनिवर्सरी पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी आलिया और रणबीर को बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन मां सोनी राजदान ने आलिया और रणबीर की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर एक बेहद ही क्यूट पोस्ट किया है। सोनी राजदान ने आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें बी-टाउन का यह पावर कपल हाथों में हाथ थामे नजर आ रहा है।
आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir Kapoor) की शादी के इन फोटोज को पोस्ट करते हुए सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा, "पिछले साल इसी दिन मेरे स्वीहार्ट्स ने हर अच्छे और बुरे वक्त में और हर तरह के समय में एक-दूसरे के साथ रहने का वादा किया था। आप दोनों को हैप्पी एनिवर्सरी। आप दोनों की आगे की यात्रा मंगलमय हो।" सोनी राजदान के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोनी राजदान (Soni Razdan) का पोस्ट
सोनी राजदान के पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स
सोनी राजदान द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इनकी शादी के तस्वीरें देखकर आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "हमारे दिलों को हैप्पी फर्स्ट एनिवर्सरी, हर अच्छे और बुरे समय में आप दोनों एक-दूसरे के साथ रहें।"
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां के अलावा एक्टर रणबीर कपूर की मॉम नीतू कपूर ने भी बेटे-बहू को शादी की पहली सालगिरह पर ढ़ेरों बधाइयां दी हैं। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया और रणबीर की शादी की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी मेरे खूबसूरत पीपल, मेरे दिल की धड़कन। प्यार और आशीर्वाद।" बता दें कि आलिया और रणबीर ने कुछ साल डेटिंग के बाद साल 2022 में 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को दी। आलिया और रणबीर अब एक बेटी के पैरेंट्स हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/w8aEjV5
https://ift.tt/Sepo2bt
Comments
Post a Comment