Brahmastra के सेकंड-थर्ड पार्ट के लिए जियो स्टूडियो से हाथ मिलाएंगे अयान मुखर्जी!
Brahmastra Deal With Jio Studios : डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था। हाल ही में डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अनाउंसमेंट किया था कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पार्ट 2 और पार्ट 3 क्रमशः दिसंबर 2026 और दिसंबर 2027 में रिलीज होंगे। वहीं, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शंस और डिज्नी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' फ्रेंचाइजी से पीछे हट गए हैं। अब इस फिल्म फ्रेंचाइजी के लिए अयान मुखर्जी जियो स्टूडियो के साथ बात कर रहे हैं।
अयान मुखर्जी की जियो स्टूडियो के साथ हो सकती है डील
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी भारत में अपनी कंटेट की रणनीति के फिर से बनाने पर काम कर रहा है। उन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लिए काम को कम किया है और फिल्म प्रोडक्शन भी कम ही कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में हुईं कई मीटिंग के बाद डिज्नी ने 'ब्रह्मास्त्र' फ्रेंचाइजी से पीछे हटने का फैसला किया है। स्टूडियो 'ब्रह्मास्त्र' फ्रेंचाइजी के अधिकार अयान मुखर्जी को बेचने के लिए तैयार था जो पहले से ही इसके आंशिक मालिक हैं। अयान मुखर्जी ने अब पूरा कार्यभार संभालने का फैसला किया है क्योंकि 'ब्रह्मास्त्र' फ्रेंचाइजी उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है और वह इसे अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। अयान मुखर्जी के पास अपनी फिल्मों के भविष्य की रूपरेखा तैयार है और वह रणबीर कपूर के साथ जियो स्टूडियोज के साथ करोड़ों रुपये की डील करने वाले हैं। हालांकि, जियो स्टूडियो के साथ अयान मुखर्जी की डील अभी पक्की नहीं हुई है।
जियो स्टूडियो के साथ ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' को बनाने की प्लानिंग
रिपोर्ट में आगे बताया गया है, अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'ब्रह्मास्त्र 3' को जियो स्टूडियो के साथ बनाने की योजना है। इसके अलावा वह बच्चों के लिए एनिमेटेड कार्टून के साथ ही वेब सीरीज और स्वतंत्र फीचर फिल्मों के प्रारूप में 'ब्रह्मास्त्र' के अन्य कैरेक्टर्स पर स्पिन ऑफ भी बनाएंगे। अगर ये डील होती है तो एक स्टूडियो और एक डायरेक्टर के बीच हुई सबसे बड़ी डील साबित होगी। अयान मुखर्जी फ्रेंचाइजी के शो रनर होंगे लेकिन स्पिन ऑफ बाकी फिल्ममेकर्स को दिए जाएंगे। स्पिन ऑफ के बारे में कहा जा रहा है कि डिजिटल के लिए नंदी अस्त्र, पवन अस्त्र और गज अस्त्र बनाए जाएंगे, जबकि जल अस्त्र बड़े पर्दे के लिए बनाए जाने की उम्मीद है। अगर ये डील हो जाती है तो 'ब्रह्मास्त्र' फ्रेंचाइजी का निर्माण जियो स्टूडियो द्वारा स्टारलाईट पिक्चर्स और अस्त्रा वर्स के साथ किया जाएगा। डील के लिए जियो को 'ब्रह्मास्त्र' के अधिकार डिज्नी से खरीदने होंगे। फिलहाल, इस पर काम हो रहा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZzrOYBx
https://ift.tt/mCO3uZ1
Comments
Post a Comment