Neetu Kapoor ने ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर शेयर किया पोस्ट, पति को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Neetu Kapoor on Rishi Kapoor Death Anniversary: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं है। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद से उनके फैंस के साथ-साथ परिवार वाले भी उन्हें काफी याद करते हैं। इस बीच ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। तो चलिए देखते है नीतू कपूर ने क्या पोस्ट शेयर किया है।

नीतू कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर उनको याद किया है। इस मौके पर नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ऋषि कपूर और अपनी अनदेखी तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में नीतू कपूर और ऋषि कपूर बेहद कूल लुक में नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों इस वायरल हो रही फोटो में चश्मा लगाए हुए दिखाई दिए। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। नीतू कपूर ने इस दिल छू लेने वाली तस्वीर को एक बेहद प्यारे कैप्शन के साथ शेयर किया है। नीतू कपूर और ऋषि कपूर की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फैंस ऐसे किया ऋषि कपूर को याद

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर के साथ-साथ एक्टर के फैंस भी उनको याद करते हुए नजर आए। कई एक्टर की पुरानी तस्वीरों को शेयर कर उनको याद कर रहे है, तो कोई ऋषि कपूर की पुरानी वीडियो शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gakx1h7
https://ift.tt/VbF90dc

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म