Salman Khan ने फैंस से किया शादी और पत्नी पर जबरदस्त मजाक, सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Salman Khan In Dubai: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान इन दिनों लाइमलाइट में हैं। सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) रिलीज हो चुकी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खास कमाई कर रही है। इस बीच अभिनेता अपने काम से छुट्टी लेकर वेकेशन पर निकल गए हैं। सलमान इन दिनों दुबई में हैं, जहां से एक्टर ने अपना नया लुक शेयर किया था। लेकिन अब दुबई में भी सलमान की शादी का टॉपिक उठ गया है। सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान फैंस के साथ शादी और पत्नी पर मजाक करते दिख रहे हैं। सलमान का यह अंदाज देख फैंस भी खुद को हूटिंग करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
सलमान खान ने क्या कहा
दरअसल, सलमान खान (Salman Khan) ने दुबई जाकर एक इवेंट में हिस्सा लिया, जिसमें वह फैंस के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। इस इवेंट का ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान स्टेज पर काफी कूल अंदाज में खड़े हैं और स्टेज से नीचे खड़े अपने चाहने वालों से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाईजान को देखते ही सभी फैंस 'आई लव यू' सलमान चिल्लाने लगते हैं। इस पर वह कहते हैं कि जब इतने सारे लड़के एक साथ आई लव यू कहते हैं तो मैं परेशान हो जाता हूं। सलमान की यह बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है। लेकिन एक्टर यहीं शांत नहीं होते। वह एक फैन की बात कहते हैं, 'यह आपकी पत्नी है न... लेकिन मेरे पास पत्नी नहीं है।' सलमान की यह बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है।
देखें वीडियो
वायरल हुआ सलमान खान का नया लुक
बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्टर ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। 57 साल के सलमान का यह अंदाज देख फैंस दीवाने हो गए हैं। कई लोगों ने सलमान की तस्वीर पर कमेंट कर लव यू भाईजान लिखा है। तो कुछ लोगों ने एक्टर को सुपरस्टार बताया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/d5Xyog0
https://ift.tt/8A2FXup
Comments
Post a Comment