Tiger 3 के सेट से लीक हुआ Salman Khan का वीडियो, सिगरेट का धुआं उड़ाते दिखे 'भाईजान'

Tiger 3 star Salman Khan caught smoking: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की हालिया रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करनी शुरू कर दी है। इधर, सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के सेट से बताया गया है। जिसमें 'भाईजान' सिगरेट का धुआं उड़ाते दिख रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही इंटरनेट की दुनिया में छा गया है। सलमान खान का ये वीडियो ईद के दिन का बताया जा रहा है। जिसमें सुपरस्टार ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

टाइगर 3 से लीक हुआ सलमान खान का सिगरेट पीते हुए वीडियो

 

किसी का भाई किसी की जान के बाद टाइगर 3 से धमाका करेंगे सलमान खान

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान की अगली मचअवेटेड फिल्म टाइगर 3 है। जिसे यशराज बैनर के तहत बनाया गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान अदाकारा कटरीना कैफ के साथ एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने की तैयारी में हैं। ये यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की ही फिल्म है। जिसमें इस दफा सुपरस्टार शाहरुख खान एक धमाकेदार कैमियो करते दिखेंगे।

किसी का भाई किसी की जान की सक्सेस का मजा ले रहे हैं सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान हाल ही में थियेटर पहुंची है। जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें सलमान खान का लुक पहले से काफी अलग रखा गया है। फिल्म में सलमान खान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके लुक पर भी निर्माताओं ने काफी काम किया है। इस फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी है। फिल्म में सलमान खान के साथ ही शहनाज गिल और पलक तिवारी का धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू हुआ है। तो क्या आप इस फिल्म को लेक एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Zmn1Osc
https://ift.tt/IGkl8go

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म