Suniel Shetty ने KL Rahul के बर्थडे पर दिल खोलकर लुटाया प्यार, दामाद को दी ढेर सारी शुभकामनाएं
KL Rahul Birthday: भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के पति केएल राहुल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस समेत बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के कई सितारे केएल राहुल को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि केएल राहुल दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी बैटिंग की स्टाइल को लोग काफी पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आथिया शेट्टी ने अपने पति केएल राहुल का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने केएल राहुल की एक तस्वीर शेयर की है जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
सुनील शेट्टी ने दी केएल राहुल को बधाइयां
दरअसल, सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर केएल राहुल को बर्थडे विश करते हुए एक अनसीन फोटो शेयर की है जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस फोटो के साथ सुनील ने एक कैप्शन भी लिखा है, 'आप हमारे जीवन में धन्य हैं जन्मदिन मुबारक हो बाबा।' इस पिक्चर पर आथिया के भाई ने भी कमेंट करते हुए केएल को विश किया है। वहीं फैंस भी लगातार केएल राहुल को हैप्पी बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि आथिया शेट्टी ने अपने पति केएल राहुल को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी है।
केएल राहुल और आथिया शेट्टी की सुपरहिट जोड़ी
बताते चलें कि केएल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने हाल ही में शादी की है जिसकी फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। दोनों ने पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था फिर केएल और आथिया ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया। मालूम हो कि केएल और आथिया अक्सर रोमांटिक फोटोज शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। मालूम हो कि आथिया शेट्टी को बॉलीवुड में सलमान खान ने लॉन्च किया था। हालांकि आथिया कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/REm7eb3
https://ift.tt/79Kuket
Comments
Post a Comment