KBKJ: शहनाज ने पलक तिवारी को बताया 'झूठ'? सलमान के सेट पर ड्रेसिंग रूल्स वाले बयान की बताई सच्चाई
Shehnaaz Gill Reaction On Palak Tiwari Statement: सलमान खान की मल्टी स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म से जुड़े तमाम स्टार किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस फिल्म में टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) भी नजर आएंगी। बीते दिनों, पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म के सेट का हाल बताया था। पलक के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म के सेट पर किसी को भी शॉर्ट्स पहनने की इजाजत नहीं थी। एक्ट्रेस का यह बयान फैंस के बीच काफी वायरल हुआ। लेकिन अब शहनाज गिल ने इस स्टेटमेंट पर रिएक्शन देते हुए पलक के बयान को झूठा करार दिया है।
शहनाज गिल ने कही ये बात
दरअसल, शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से एक इंटरव्यू के दौरान पलक तिवारी के बयान के बारे में पूछा गया। इस पर पंजाब की कैटरीना कैफ ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। पलक ने कहा, 'ऐसा कोई रूल नहीं है। मैं तो हमेशा ही ग्लैमरस, डीप नेक वाली ड्रेस पहनती हूं। ट्रेलर लॉन्च पर भी मैंने ऐसी ही ड्रेस पहनी हुई थी, तो मुझे नहीं लगता सलमान सर का ऐसा कोई रूल है।’ अब शहनाज गिल का यह बयान का तेजी से वायरल हो रहा है। अब लोग पलक को झूठा मान रहे हैं।
अब पढ़ें पलक का पूरा बयान
बता दें कि पलक तिवारी ने सिद्धार्थ कनन के एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस से सेट के रूल्स एंड रेगुलेशन पूछे गए। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान सर के सेट पर लड़कियों के लिए एक रूप है। वह चाहते हैं कि साड़ी लड़कियां प्रोपेर ड्रेस में तैयार होकर ही सेट पर आए। कोई भी लड़की डीप नेक वाली ड्रेस न पहने। इसी वजह से मैं शूटिंग के वक्त मैं प्रोपर शर्ट, जॉगर्स में जाती थी। एक दिन मेरी मां हैरान होकर पूछती है कि आखिर तुम जा कहा रही हो ऐसे कपड़ों में, तो मैंने बताया कि सलमान सर के सेट पर, तो वह काफी खुश हो गई थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Suz4OIY
https://ift.tt/O6H7u2i
Comments
Post a Comment