Kangana Ranaut से बोले पैपराजी- 'आपसे बात करने में डर लगता है', एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब

Kangana Ranaut Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनके बयान अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। कंगना रनौत हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं और उन्होंने पैपराजी से बात की। इस दौरान पैपराजी ने कहा कि उन्हें बात करने में डर लगता है तो कंगना रनौत ने काफी मजेदार जवाब दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना रनौत का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया है। आइए जानते हैं कि कंगना रनौत ने पैपराजी से क्या कहा है।

कंगना रनौत ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस दौरान कंगना रनौत ने पैपराजी से कहा, 'मैं हरिद्वार जा रही हूं। अगर आपको लग रहा हो कि इतनी तैयार होकर कहां जा रही हूं। वैसे आपने पूछा तो नहीं पर मैंने सोचा बता देती हूं कि मैं इतना सज धज के कहां जा रही हूं। मैं गंगा आरती करने जा रही हूं। कल मैं केदारनाथ जाऊंगी। बस आपकी जानकारी के लिए बता रही हूं।' कंगना रनौत से पैपराजी ने कहा, 'आपसे बात करने में डर लगता है।' इस पर कंगना रनौत कहती हैं, 'लगना ही चाहिए, अगर आप समझदार हैं तो लगना ही चाहिए बिल्कुल।' कंगना रनौत के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

कंगना रनौत की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह 'तेजस', 'टीकू वेड्स शेरू', 'इमरजेंसी' और 'चंद्रमुखी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। कंगना रनौत पिछली बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। बताते चलें कि कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर ज्यादा चर्चा हैं। ये फिल्म भारत में लगी इमरजेंसी पर बेस्ड है और फिल्म में कंगना रनौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/fLlD9Ec
https://ift.tt/VbF90dc

Comments