Rowdy Rathore 2 में सिद्धार्थ मल्होत्रा की जगह हुई पक्की, इस हसीना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर

Sidharth Malhotra in Rowdy Rathore sequel : बॉलीवुड कई फिल्में ऐसी है, जिनके सीक्वल का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी में से एक फिल्म है अक्षय कुमार की 'राउडी राठौर'। अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी 'राउडी राठौर 2' में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) नजर आने वाले है। अब इसको लेकर कन्फर्मेशन भी हो गई है। इसके बाद फिल्म से जुड़ी और भी खबरें सामने आई हैं। फिल्म से इस एक्ट्रेस और डायरेक्टर का नाम भी जुड़ रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की जगह हुई पक्की

फिल्म 'राउडी राठौर 2' को लेकर अभी हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। अब इस खबर पर मुहर लग गई। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब ये तय हो गया है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया कि 'राउडी राठौर 2' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नजर आने वाली है। साथ ही साथ रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी करने वाले है। आपको बताते चले कि फिल्म के पहले पार्ट का डायरेक्शन प्रभु देवा ने किया था। रिपोर्ट्स के मुतबिक मेकर्स के क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से वो इस फिल्म से हट गए।

फिल्म के पहले पार्ट में नजर आए थे ये स्टार्स

'राउडी राठौर 2' को लेकर सामने आई इस खबर ने अक्षय कुमार के फैंस को दुखी कर दिया है। 'राउडी राठौर' में धमाल मचाने वाले अब फिल्म के दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं होंगे। जानकारी के लिए 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई थी। लेकिन कियारा की एंट्री के बाद सोनाक्षी सिन्हा की भी छुट्टी होती नजर आ रही हैं। लेकिन इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/IQZPeG2
https://ift.tt/sfG5K3S

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म