पैप्स के गलत नाम पुकारने पर चिढ़ गईं काजोल की बिटिया, सरेआम दिया ट्यूशन

Nysa Devgn Video: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टारकिड्स हैं, जिनके नाम को लेकर लोग हमेशा ही कंफ्यूज रहते हैं। उन्हीं में से एक हैं अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की लाडली। ज्यादातर लोग अजय देवगन की बेटी को न्यासा के नाम से पुकारते हैं। लेकिन अब हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अजय देवगन की बिटिया पैप्स को अपना सही नाम बताती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल की बेटी अपने बेस्ट फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के साथ एक रेस्तरां से बाहर निकलती नजर आ रही हैं।

अजय देवगन की बेटी जैसे ही रेस्तरां से बाहर निकलती हैं तो उन्हें पैप्स की भीड़ घेर लेती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैप्स काजोल की लाडली को न्यासा कहकर पुकार रहे हैं। अपना गलत नाम सुनकर स्टारकिड परेशान हो जाती है और पैप्स से कहती है कि मेरा नाम न्यासा (Nysa Devgan) नहीं बल्कि निसा है। निसा देवगन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग स्टारकिड के इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

निसा देवगन (Nysa Devgan) का वीडियो

निसा देवगन के वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

निसा देवगन के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने अजय देवगन की बिटिया के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सच कहूं तो न्यासा, निसा से सुनने में ज्यादा बेहतर लग रहा है।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये नई जनरेशन के आलिया और करण जौहर हैं।" एक और यूजर ने काजोल और अजय देवगन की बेटी के नाम का मजाक उड़ाते हुए लिखा, "नशा ओरियो के साथ।"

बता दें कि निसा देवगन स्टारकिड्स की चर्चा में पहले नंबर पर रहती हैं। निसा अक्सर अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ स्पॉट होती हैं। हाल ही में काजोल और अजय देवगन की लाडली जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस से ओरहान संग छुट्टियां बिताकर वापस मुंबई लौटी हैं। अपने वेकेशन के फोटोज ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qTg8Ljw
https://ift.tt/Sepo2bt

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म