Stree 2 Release Date Out: इस दिन सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देगी राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2'
Stree 2 Release Date Out: हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को लेकर दर्शकों में एक अलग ही क्रेज रहता है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। इसके बाद से ही निर्देशक अमर कौशिक की इस फिल्म के अगले पार्ट पर लोगों की नजरें बनी हुई हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान तो मेकर्स काफी पहले ही कर चुके थे। मगर कोरोना काल की वजह से इस पर ब्रेक लग गया। अब एक बार फिर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे जबरदस्त सितारों से सजी ये फिल्म दोबारा फ्लोर पर पहुंच गई है। मेकर्स ने अब इस फिल्म की रिलीज डेट का भी जबरदस्त ऐलान कर दिया है।
इस दिन रिलीज होगी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2
दिनेश विजान के प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स तले बनी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने आज कर दिया है। निर्माताओं ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर बताया कि है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट जल्दी ही रिलीज होने वाला है। राजकुमार राव ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर कमेंट में लिखा, 'स्त्री, अगले साल आना।... ओह स्त्री 2 फिर आ गई। यहां आपके दिलों को जगाने के लिए मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो पेश करते हैं वो चुड़ैल जिससे आपको प्यार हो जाएगा। ... मिलेगी मिलेगी, सबको मिलेगी स्त्री 2 अगस्त 2024 में' देखें पोस्ट।
अगस्त 2024 को रिलीज होगी स्त्री 2
स्त्री 2 की खबर से खुशी से झूमे फैंस
राजकुमार राव और फिल्म मेकर्स के इस बड़े ऐलान के बाद लोग बेहद खुश हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और स्त्री 2 के जल्दी सिल्वर स्क्रीन पर आने को लेकर झूमते दिखे। बता दें कि ये फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं। जल्दी ही फिल्म फ्लोर पर पहुंचेगी। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है। फिल्म में एक बार फिर स्त्री की पूरी टीम ऑन स्क्रीन दिखेगी।
इन फिल्मों में बिजी हैं राजकुमार राव
फिल्म स्टार राजकुमार राव इन दिनों कई दिलचस्प फिल्मों को लेकर बिजी हैं। वो स्त्री 2 के बाद मिस्टर एंड मिसेज माही, सेकेंड इनिंग्स और स्वागत है जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। जिसमें से फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार श्रद्धा कपूर स्टारर राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब यही उम्मीद इस फिल्म के दूसरे पार्ट से भी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/vcZ51h0
https://ift.tt/mCO3uZ1
Comments
Post a Comment