Suhana Khan के ब्रांड एंबेसडर बनने पर खुशी से झूमे Shah Rukh Khan, वीडियो शेयर कर लुटाया प्यार
Shah Rukh Khan on Suhana Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। सुहाना जल्द ही फिल्म 'द आर्चीस' में नजर आने वाली हैं। इस मूवी की वजह से सुहाना इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच सुहाना को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि उन्हें मेकअप ब्रांड मेबलिन का ब्रैंड एम्बेस्डर बनाया गया है। इस खबर से उनके पिता शाहरुख खान बेहद खुश हैं। इसी कड़ी में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी पर प्यार लुटाया है।
शाहरुख खान ने बेटी सुहाना पर लुटाया प्यार
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने अपनी लाडली बेटी सुहाना खान को शुभकामनाएं दी है। शाहरुख ने लिखा, बधाई हो बेटा। बहुत अच्छे से तैयार हुई हो। अच्छे से बोला है। बहुत खूब। मैं भी इसका क्रेडिट ले सकता हूं! बहुत अच्छे से किया। लव यू मेरी लिटिल लेडी इन रेड। अब इस पोस्ट पर बेटी ने रिएक्ट किया। लिखा- Awwww लव यू। सो क्यूट। शाहरुख का ये वीडियो इंटरनेट पर तजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो:
कातिलाना है सुहाना खान का बोल्ड अवतार
बताते चलें कि सुहाना खान हमेशा इंटरनेट पर छाई रहती हैं। सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। पैपराजी अक्सर सुहाना को कैमरे में कैद कर लेते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सुहाना खान पैप्स की फेवरेट बन गई हैं। वहीं सुहाना खान सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं जिसे देख फैंस की धड़कनें तेज हो जाती है। सुहाना का बोल्ड अंदाज काफी कातिलाना है। फैंस को अब सुहाना खान की मूवी का बेसब्री से इंतजार है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Wzd3qNi
https://ift.tt/sfG5K3S
Comments
Post a Comment