Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan के मेकर्स को लगा जोर का झटका, HD क्वालिटी में लीक हुई सलमान की फिल्म

Kise Ka Bhai Kise ki Jaan Leak: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज यानी 21 अप्रैल को रिलीज हो गई है। ईद के मौके पर सलमान ने फैंस को खास अंदाज में ट्रीट दिया है। भाईजान की ये मूवी किसी का भाई किसी की जान ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस बीच सलमान खान की इस मूवी को लेकर रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि ये फिल्म लीक हो गई है। इस वजह से मेकर्स को जोर का झटका लगा है।

सलमान खान की मूवी ऑनलाइन हुई लीक

इन दिनों कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो जाती है। इस लिस्ट में अब सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का भी नाम शामिल हो गया है। यह फिल्म अब एचडी क्वालिटी में तमिलरॉकर्स और फिल्मीजिला जैसी वेबसाइट पर फ्री में उपल्बध है। बताया जा रहा है कि लीक होने की वजह से फिल्म की कमाई पर अच्छा खासा असर पड़ने वाला है। इससे पहले शाहरुख खान की पठान भी रिलीज से पहले लीक हो गई थी। हालांकि यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे सलमान की फिल्म

बताते चलें कि सलमान खान की यह फिल्म रिलीज होते ही हर जगह छा गई है। बताया जा रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। हालांकि कुछ लोगों ने इस फिल्म पहले ही फ्लॉप का टैग दे दिया है। इस मूवी से कई सेलेब्स अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इस लिस्ट में पलक तिवारी और शहनाज गिल जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। मालूम हो कि सलमान की मूवी टाइगर 3 भी इसी साल रिलीज होने वाली है।

 



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/16TPXkx
https://ift.tt/cGEwuBW

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म