Priyanka Chopra-Nick Jonas ने रोम की सड़कों पर किया लिप-लॉक, कपल का रोमांटिक वीडियो वायरल
Priyanka Chopra And Nick Jonas Video : बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन चर्चा में आ जाती हैं। वह इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रोम में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। निक जोनस ने एक प्यार वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। इस कपल के वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है। इसके साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वीडियो में क्या है।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पर फैंस ने बरसाया प्यार
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ रोम की सड़कों पर टहलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक-दूसरे को लिप किस किया और इसके बाद दोनों आइसक्रीम खाते हुए नजर आए। निक जोनस ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'रोम।' निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इसके साथ ही जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'लवबर्ड्स।' एक फैन ने लिखा है, 'आइडल रिलेशनशिप, वेरी स्वीट।' एक फैन ने लिखा है, 'रोमांटिक कपल।' एक फैन ने लिखा है, 'आप दोनों बहुत प्यारे हो।'
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल'
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी और इसमें एक जासूस की भूमिका में हैं। इस वेब सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल से होगा। प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो भी नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई थीं और अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन किया था। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी थीं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिसंबर, 2018 में शादी की थी। ये कपल जनवरी, 2022 में सरोगेसी से बेटी मालती मैरी के पैरेंट्स बने थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3a4Dd8n
https://ift.tt/cGEwuBW
Comments
Post a Comment