Salman Khan के किलर लुक ने लोगों को बनाया दीवाना, कैप्शन पढ़ परेशान हुए भाईजान के फैंस

Salman Khan Share New Photo: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan)' की रिलीज से पहले से ही भाईजान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। सलमान खान एक बाद एक अपनी नई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर रहे हैं। सलमान खान को सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव देख उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच सलमान खान ने अपनी नई तस्वीर शेयर की है। सलमान खान की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसको लेकर फैंस ट्विटर पर रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए।

आते ही छाई सलमान खान की तस्वीर

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। सलमान खान की ये फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इसी बीच सलमान खान अपनी नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान बेहद कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन भी शेयर किया है। सलमान खान ने कैप्शन फिल्म फेयर को लेकर लिखा, 'बस अच्छे से हो जाये, दुआ करो क्यूंकि दूआओं में हैं बड़ा दम, वन्दे मातरम्।' सलमान खान की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। कैप्शन पढ़कर कुछ फैंस दुखी भी नजर आए।

यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

सलमान खान की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए भाईजान के फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आए। सलमान खान की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू हैंडसम', तो वहीं दूसर यूजर्स ने लिखा, 'सब अच्छा होगा खुदा अच्छे इंसान की परीक्षा लेता हैं,पर उसे कभी निराश नहीं होने देता हैं । जय हिंद ।' इसके अलावा और भी यूजर्स कमेंट करते हुए नजर आए। सलमान खान की इस तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/kvzUwut
https://ift.tt/Ex9q5ZQ

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म