Baba Siddique की इफ्तार पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान को क्यों खींच रहे थे पति मुफ्ती? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
Sana Khan Reacts To husband Mufti Anas Trolling: महाराष्ट्र के कांग्रेस लीडर बाबा सिद्दीकी ने ग्रैंड इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के साथ साथ इंडस्ट्री से दूर हो चुकी सना खान भी पहुंचीं। प्रेग्नेंट सना खान यहां पर अपने पति मुफ्ती अनस के साथ नजर आईं। दोनों की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच, एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें मुफ्ती अनस अपनी प्रेग्नेंट पत्नी सना को खींचते हुए नजर आए। सना के पति का यह रूप देख लोग भड़ग गए, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बताई है। सना ने वायरल वीडियो पर ही कमेंट किया है।
सना ने कही यह बात
दरअसल, सना खान (Sana Khan) ने इस वीडियो पर ही अपना कमेंट किया है और उस समय की सारी हकीकत बताई है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि मुफ्ती अनस (Mufti Anas) उन्हें इस तरह से क्यों खींच रहे थे। सना ने लिखा, 'इस वीडियो ने मेरा ध्यान भी खींच लिया है। मुझे पता है कि मेरे भाई और बहनों को यह सब देखकर अजीब लग रहा होगा। जब हम बाहर आए तो हमारा कनेक्शन ड्राइवर से टूट गया था। ज्यादा चलने की वजह से मुझसे खड़ा नहीं होया जा रहा था। मुझे पसीना भी आ रहा था। इसलिए ही वह जल्दी से मुझे अंदर ले जाना चाहते थे ताकि मैं बैठ सकूं और पानी और कुछ हवा ले सकूं। मैंने ही कहा था कि चलो जल्दी से चलते हैं क्योंकि हम उन लोगों को परेशान नहीं करना चाहते थे जो सभी मेहमानों की तस्वीरें खींच रहे थे। तो बस एक अनुरोध है कि कृपया अन्यथा न सोचें। आपकी चिंता के लिए आप सभी का एक बार फिर से धन्यवाद। यहां सभी को ढेर सारा प्यार।'
देखें वीडियो
क्या था वीडियो
बता दें कि विरल भयान ने ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सना पैपराजी को पोज देने के बाद अपने पति मुफ्ती अनस के साथ पार्टी हॉल की तरफ जा रही हैं। लेकिन वह बार-बार बोल रही हैं कि वह थक गईं और अब नहीं चल सकतीं। लेकिन मुफ्ती अनस अपनी पत्नी का हाथ नहीं छोड़ते और उन्हें खींचने लगते हैं। सोसल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो के बाद ही लोग काफी ज्यादा भड़क गए और हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xcCSjDs
https://ift.tt/O6H7u2i
Comments
Post a Comment