अतीक अहमद-अशरफ हत्याकांड के बीच Kangana Ranaut ने की सीएम योगी की तारीफ

Kangana Ranaut Praises Yogi Adityanath : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाना जाती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों पर निशाना साधने में पीछे नहीं हटती हैं। बीते दिनों कंगना रनौत ने माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद के इनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की तारीफ की थी। अब कंगना रनौत ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर शेयर कर एक पोस्ट लिखा है। जिसे लोग अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या से जोड़कर देख रहे हैं।

कंगना रनौत ने शेयर की सीएम योगी की तस्वीर

कंगना रनौत ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, 'आप लोग रोना बंद कीजिए, मेरे तक आवाज आ रही है।' कंगना रनौत ने इसके अलावा लिखा है, 'शास्त्र कहते हैं कि धर्म की स्थापना सिर्फ धर्म के पालन से नहीं होती, बल्कि अधर्म के नाश से भी होती है। अयोध्या में तपस्वी राजाओं की परंपरा है जिन्होंने भारत का उद्धार किया है... जय श्रीराम।'

कंगना रनौत ने सीएम योगी को बताया महान

कगंना रनौत ने इंस्टाग्राम अकाउंट की अन्य स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'योगी जी ने पहली भेंट में कहा कि आप मेरी बहन हैं, आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। आपको कोई परेशानी हो तो मुझे बताएं। ऐसे महान और सज्जन व्यक्ति योगी, आपका यश और कीर्ति पूरे विश्व में फैले।'

अतीक अहमद की गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि शनिवार की रात में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान अतीक अहमद और अशरफ पर तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गालियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'धाकड़' में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। अब कंगना रनौत फिल्म 'तेजस', फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' और फिल्म 'इमरजेंसी' में काम करते दिखाई देंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/OnZBSpx
https://ift.tt/mFjvT6S

Comments