Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Sunny Deol welcomes Shah Rukh Khan: सफलता जब कदम चूमती है तो दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार फिल्म स्टार सनी देओल के साथ हुआ। 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) की हालिया रिलीज मूवी गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों खूब गदर मचा रही है। रिलीज के बाद से ही मूवी ताबड़तोड़ कमाई में लगी है। फिल्म को रिलीज हुए करीब 24 दिन हो चुके हैं और इसका क्रेज अभी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जल्दी ही ये मूवी 500 करोड़ रुपये की कुल कमाई का आंकड़ा पार करने वाली है। इस बीच बीती रात अपनी इस मूवी की बंपर सक्सेस को लेकर सनी देओल ने करीब चौथी बार सक्सेस पार्टी दी। जिसमें फिल्मी दुनिया के सभी नामचीन सितारे पहुंचे थे। इन सितारों में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का भी नाम है।

शाहरुख खान ने पत्नी संग लिया गदर 2 की सक्सेस पार्टी में हिस्सा

बीती रात बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान कभी अपने 'दुश्मन' रहे फिल्म स्टार सनी देओल के घर उनकी हालिया ब्लॉकबस्टर मूवी गदर 2 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे। इस दौरान किंग खान के साथ उनकी बेगम गौरी खान भी थीं। गौरी खान और शाहरुख खान को इस पार्टी में पहुंचता देखकर ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। जिसके बाद सनी देओल ने शाहरुख खान का ग्रैंड वेलकम किया। इतना ही नहीं, दोनों एक साथ पैपराजी को पोज भी करते दिखे। इस दौरान सनी देओल ने दुश्मनी भुलाकर शाहरुख खान को गले लगा लिया। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगा। यहां देखें वीडियो।

शाहरुख खान से सनी देओल ने 16 साल तक नहीं की थी बात

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान और सनी देओल ने साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म डर में साथ काम किया था। इस मूवी में क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से रिलीज के बाद सनी देओल और शाहरुख खान के बीच दुश्मनी हो गई थी। सनी देओल ने शाहरुख खान से करीब 16 साल तक बात नहीं की थी। साथ ही फिल्म स्टार ने इस मूवी के मेकर्स यश चोपड़ा से भी रिश्ते खत्म कर लिए थे। इस दुश्मनी को अब गदर 2 की सफलता ने धो दिया है। शाहरुख खान ने सनी देओल की इस मूवी को देखने के बाद खुद एक्टर से फोन पर बात की थी। जिसके बाद सनी देओल ने भी अब सारी दुश्मनी भुलाकर उन्हें गले लगा लिया।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7ACUHZL
https://ift.tt/QKV2Hft

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म