Ranveer Singh Nude Photoshoot: रणवीर सिंह के फोटोशूट पर आया विद्या बालन का रिएक्शन, बोलीं- 'आंखें सेंक लेने...'
Vidya Balan On Ranveer Singh Nude Photoshoot: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में न्यूड फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जहां न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, वहीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और वाणी कपूर, फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे एक्टर के सपोर्ट में उतर आए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'अरे क्या प्रॉब्लम है... पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है।'
विद्या बालन (Vidya Balan) ने आगे कहा, 'हम लोगों को भी आंखें सेंक लेने दो।" वहीं जब एक्ट्रेस से रणवीर सिंह के खिलाफ हुई एफआईआर के बारे में जब पूछा गया तो विद्या बालन ने कहा, "शायद उन लोगों को ज्यादा काम नहीं है, इसलिए इन चीजो में टाइम गंवा रहे हैं। अगर आपको अच्छा ना लगे तो पेपर बंद कर दीजिए, जो करना है कीजिए, एफआईआर के चक्कर में क्यों पड़ना है।'
रणवीर सिंह के खिलाफ हुई थी एफआईआर
गौरतलब है कि रणवीर (Ranveer Singh) के खिलाफ मुंबई के एक एनजीओ ने एफआईआर करवाई थी। एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील किताबों की बिक्र), 293 (युवाओं अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला के शील का अपमान करने के इरादे से कार्य करना) सहित आईटी एक्ट की धारा के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh Nude Photos) ने यह फोटोशूट पेपर मैगजीन के लिए करवाया था। इन तस्वीरों में रणवीर टर्किश रग पर लेटकर स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे थे। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने रणवीर की इन न्यूड तस्वीरों को फायर बताया था। एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में रणवीर के साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1Lk5rWR
https://ift.tt/4HGtJlD
Comments
Post a Comment