Arjun Kapoor की 'The Lady Killer' बनीं Bhumi Pednekar, पहली बार ऑनस्क्रीन पर नजर आएगी ये जोड़ी

Bhumi Pednekar Play Lead Role in The Lady Killer: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'द लेडी किलर' (The Lady Killer) की अनाउंसमेंट की थी। अभिनेता ने पोस्टर साझा करते हुए बताया था कि इसमें थ्रिलर है, रोमांस है, इमोशन है, सस्पेंस है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो अर्जुन कपूर के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम का भी खुलासा हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) लीड रोल में दिखाई देंगी।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमि पेडनेकर फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर सामने आई हैं। वह पहली बार अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, 'निर्माता भूमि को फिल्म में कास्ट करने के लिए बेहद उत्सुक थे और एक्ट्रेस को भी स्क्रिप्ट पसंद आई। फिलहाल कागजी कार्रवाई और बाकी चीजों की तैयारी चल रही हैं। अजय ने प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू कर दी जाएगी।'

दूसरी ओर, अर्जुन और भूमि पेडनेकर दोनों के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अर्जुन की बात करें, तो अभिनेता जल्द ही मोहित सूरी की 'एक विलेन रिटर्न्स' और आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' में दिखाई देंगे। भूमि 'बधाई दो' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस के पास 'रक्षा बंधन' भी है। इस फिल्म में भूमि एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। दोनों इससे पहले 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में साथ काम कर चुके हैं। एक्टर्स के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3Bz5pUq
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म