Shahid Kapoor साल 2021 को धमाकेदार अंदाज में करेंगे बाय-बाय, नए साल के मौके पर सिल्वर स्क्रीन पहुंचेगी Jersey
Shahid Kapoor's Jersey to arrive on 31st December 2021 in cinemas: कबीर सिंह के बाद बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस मचल रहे हैं। कबीर सिंह के बाद एक बार फिर शाहिद कपूर ने साउथ सुपरहिट फिल्म की रीमेक पर भरोसा जताया है और वो नानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म जर्सी (Jersey) के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म को हिंदी में भी इसी नाम से बनाया गया है। कोरोना काल की वजह से शाहिद कपूर की इस फिल्म को भी काफी देरी का सामना करना पड़ा है। मगर अब महाराष्ट्र में सिनेमाघरों को सरकार से खोलने की अनुमति मिलने के तुरंत बाद ही बॉलीवुड फिल्मों के निर्माताओं ने एक के बाद एक अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान करना शुरू कर दिया है।
इस बीच शाहिद कपूर ने भी मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म जर्सी की रिलीज का मेगा ऐलान कर दिया है। ये फिल्म अब 31 दिसंबर को सिनेमाघर पहुंचने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को भी मूल फिल्म जर्सी के निर्देशक गौतम तिन्नुरी ने ही निर्देशन किया है। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, 'जर्सी सिनेमाघरों में 31 दिसंबर 2021 को रिलीज हो रही है।' शाहिद कपूर की ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।
बता दें कि इस फिल्म को साउथ के नामी फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद, अमान गिल, सूर्यादेवरा नागा वामसी के साथ दिल राजू को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार एक क्रिकेटर का है जो सालों बाद अपने परिवार की वजह से दोबारा फील्ड में उतरता है।
इसके अलावा शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म स्टार द फैमिली मैन फेम निर्देशक राज एंड डीके की अगली वेब सीरीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, राशी खन्ना और तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरिज फिलहाल शूटिंग स्टेज पर हैं। तो क्या आप शाहिद कपूर की इस फिल्म और वेब सीरीज को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3m12RJd
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment